मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली ख़ास बस्ती में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी ने सभी का मन मोह लिया

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली ख़ास बस्ती में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पना शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।विज्ञान प्र…

बस्ती न्यूज़ : दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली ख़ास बस्ती में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी ने सभी का मन मोह लिया
बस्ती न्यूज़ : दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली ख़ास बस्ती में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी ने सभी का मन मोह लिया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली ख़ास बस्ती में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पना शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।


विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाए, जिनमें वाटर पॉल्यूशन, ग्रेन सिटी, हवा चक्की, लावा लैंप, मैजिक मिल्क, फ्लोटिंग एग, इनविजिबल इंक, लेमन बोल्कानो, बलून रॉकेट कार, ओसियन इन आ बॉटल, डांसिंग कॉर्न, रैंबो जार, ग्रो क्रिस्टल, सोलर कार, ड्रोन जैसे अनेक मॉडल शामिल थे।


आर्ट गैलरी में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें राम मंदिर, रामायण, गीता पाठ, स्कूल मॉडल, पवन चक्की, आजादी की क्रांति, रिवॉल्ट ऑफ 1857, ग्रेट इंडिया जैसे विषयों पर मॉडल बनाए गए। कक्षा 7 के छात्रों द्वारा बनाए गए चित्र और कलाकृतियों ने सभी को प्रभावित किया।


इसके अलावा, बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से हैंडमैड प्रोजेक्ट बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

इस पूरी प्रदर्शनी को सीसीए हेड दिव्या त्रिपाठी, इंचार्ज हर्षिता पांडे, स्वाती सिंह और वंदना पांडे की अगुवाई में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक जे पी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अ??सर पर उप प्रधानाचार्य गणेश राम, डीके त्रिपाठी, इंचार्ज वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, अमर वाधवानी, शिवेंद्र, लक्की शुक्ला, गरिमा पाण्डे, ऐश्वर्या सिंह, माया त्रिपाठी, क्षमा उपाध्याय, सुचिता, अंजलि, पुनम, सबा, शुभांगी, रंजना, आयशा, अनूप, साहित अभी अध्यापक और अध्यापिका एवं कई अभिभावक उपस्थित रहे।


यह एक भव्य और सफल कार्यक्रम था, जिसमें विद्यालय के सभी सदस्यों ने भाग लिया और इसकी सफलता में योगदान दिया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।