मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान शुरू हुआ

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 548इन्फ/2025-39इन्फ/2025 दिनांक 26.03.2025 के क्रम में जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 01.04.2025 से 30.04…

बस्ती न्यूज़ : जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान शुरू हुआ
बस्ती न्यूज़ : जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान शुरू हुआ — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 548इन्फ/2025-39इन्फ/2025 दिनांक 26.03.2025 के क्रम में जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सयुक्त अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा के वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि वह बिना वैध प्रपत्रों एवं बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का संचालन कदापि न करें, यदि बिना वैध प्रपत्रों के वाहन का संचालन मार्ग पर किया जाता है तो प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए वाहन को निरूद्ध किया जायेगा जिसका उत्तरदायित्व स्वयं वाहन स्वामी का होगा।


उक्त अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 02.04.2025 को परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में संचालित लगभग 100 ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा चेक किये गये जिसमें 16 ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा वाहनों को पुलिस लाइन परिसर/जनपद बस्ती के विभिन्न थानों में बिना वैध प्रपत्रों एवं बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के संचालन में निरूद्ध किया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)  पंकज सिंह द्वारा किया गया अभियान में यात्री/मालकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं यातायात निरीक्षक  अवधेश तिवारी उपस्थित रहें, पुनः कल दिनांक 03.04.2025 को परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जायेगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।