उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहाँ पर महिला थाना द्वारा तीन बिछड़े परिवारों को मिलाया गया, आपसी मनमुटाव के कारण परिवार टुटने की कगार पर था
दिनांक 10.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया
निवासी औढ़ जंगल खास थाना सोनहा जनपद बस्ती,और निवासी शंकरपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती, निवासी रेलवे स्टेशन काली मंदिर थाना पुरानी बस्ती जनपद, के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था,
जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे
किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती मय टीम की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए।
दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।