उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आ रही है जहां पर अधिवक्ता चन्द्रशेखर यादव हत्याकाण्ड के वांछित अभियुक्त को थाना हरैया पुलिस,स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना हरैया पुलिस, स्वाट टीम बस्ती और सर्विलांस टीम की
सयुक्त टीम द्वारा अधिवक्ता चन्द्रशेखर यादव हत्याकाण्ड, जिसके सम्बन्ध में थाना हरैया पर धारा 191(2) /191(3) /190/ 140(1)/ 103(1)/126(2)/351(3) BNS का पंजीकरण किया गया था,
से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदित्य कुमार यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम किशुनपुर थाना हरैया जनपद बस्ती को आज दिनांक 10.02.2025 को मुखबीरी सूचना के आधार पर रात्रि करीब 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट मे नामजद और प्रकाश मे आये चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करके पूर्व मे ही न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका है। घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल डण्डे व स्कार्पियो वाहन की बरामदगी की जा चुकी है।
गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य कुमार यादव के विरूद्ध भी माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था। इस सम्बन्ध मे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया जा रहा है।
पुलिस ने अभियुक्त आदित्य कुमार यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम किशुनपुर थाना हरैया जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक संतोष कुमार, प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक शशिकांत उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, स्वाट टीम के रमेश कुमार ,
अवनीश कुमार , पवन तिवारी सुभेन्द्र तिवारी, किशन सिंह , अभिलाष प्रताप सिंह,
सर्विलांस सेल के सत्येन्द्र ,देवेश यादव, संतोष कुमार शामिल रहे।