मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : बेसिक, माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, तकनीकी शिक्षा से खुलेंगे ज्ञान, विज्ञान के नये द्वार -संजय शुक्ल

बस्ती: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बेसिक शिक्षकों का डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग और माध्यमिक शिक्षकों का नेतृत्व क्षमता संवर्धन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वित…

बस्ती न्यूज़ : बेसिक, माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, तकनीकी शिक्षा से खुलेंगे ज्ञान, विज्ञान के नये द्वार -संजय शुक्ल
बस्ती न्यूज़ : बेसिक, माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, तकनीकी शिक्षा से खुलेंगे ज्ञान, विज्ञान के नये द्वार -संजय शुक्ल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बेसिक शिक्षकों का डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग और माध्यमिक शिक्षकों का नेतृत्व क्षमता संवर्धन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन शुक्रवार हुआ। जिसमें बेसिक के 200 शिक्षक और माध्यमिक के 36 प्रधानाचार्यध्प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बेसिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी शिक्षा का है। परिषदीय स्कूल के छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार तत्पर है।


अभी तक छात्रों को कंप्यूटर के विषय का ज्ञान न होने से वह पिछड़ रहे थे। माध्यमिक के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि प्रधानाचार्यों में विद्यालय प्रबंधन सहित टीम लीडर के बेहतर गुण विकसित हों। जिससे विद्यालय के संचालन और विद्यार्थियों को पाठ्रयक्रम के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके लिए नेतृत्व एवं क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया है। बेसिक के प्रशिक्षण प्रभारी कुलदीप चौधरी और माध्यमिक के प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रविनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में संदर्भदाता रमेश विश्वकर्मा, विमल आनंद, शालिनी द्विवेदी, राजेश सक्सेना, आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा राकेश पाण्डेय द्वारा शिक्षकों को नेटवर्किंग, जीमेल, इंटरनेट, एमएस पेंट व एमएस वर्ड, नेतृत्व क्षमता, नवीन ज्ञान, कौशल के साथ मनोवृतियों को सुदृढ़ करने, विद्यालयी स्टाफ के लिए  अनुकूल माहौल का निर्माण करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।


इस अवसर पर अलीउद्दीन, डॉ गोविन्द, वंदना चौधरी, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, शशि दर्शन त्रिपाठी, कल्याण पाण्डेय, अमन सेन आदि उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।