बस्ती : SP आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर साईबर सेल का सराहनीय कार्य। ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के खाते में वापस कराया 1 लाख 40 हजार रुपया। आशुतोष पाण्डेय नाम के ब्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की एसपी से की थी शिकायत। साइबर सेल प्रभारी मजहर खान ने टीम के साथ वापस कराया खाते में पैसा।
आशुतोष पाण्डेय ग्राम सजहरा थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव के सम्मख प्रस्तुत होकर कहा कि मेरे बैक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1,40,000 रुपया निकाल लिया गया था। जालसाजी का शिकार होने और जालसाजों के द्वारा उसके रुपये निकाल लिये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक श्री मजहर खान, का0 मोहन यादव,का0 दीपक कुमार गुप्ता का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, का0 घनश्याम यादव,का0 संदीप कुमार साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन के माध्यम से निकाली गयी धनराशि 140000 लाख रुपया आशुतोष पाण्डेय के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से आशुतोष पाण्डेय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल को धन्यवाद दिया गया।