मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कोर्ट के गेट के पास बैरिकेडिंग कर रोके जाने से कर्मचारी नाराज, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन; पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बस्ती : दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने जिला जज को दिया ज्ञापन। जिला अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में न्यायालय कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन।न्यायालय के गेट के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने से नाराज कर…

कोर्ट के गेट के पास बैरिकेडिंग कर रोके जाने से कर्मचारी नाराज, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन; पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कोर्ट के गेट के पास बैरिकेडिंग कर रोके जाने से कर्मचारी नाराज, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन; पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

बस्ती :  दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने जिला जज को दिया ज्ञापन। जिला अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में न्यायालय कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन।न्यायालय के गेट के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने से नाराज कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैरिकेटिंग लगाकर रोकने पर दिया जिला जज को ज्ञापन । अशोक सिंह ने कहा,''सुबह न्यायालय में ड्यूटी पर आते समय गेट के पास से पुलिस प्रशासन द्वारा न्यायालय कर्मचारियों को प्रवेश करने से बलपूर्वक रोक दिया गया|



कर्मचारियों ने कहा कि न्यायालय का कार्य प्रारंभ होने वाला है हम सब के पास पहचान पत्र भी है और इसे देख लें और अंदर जाने दे|यदि समय से प्रवेश नहीं करने दिया गया तो निश्चित ही हम लोग अनुपस्थित हो जाएंगे| साथ ही न्यायिक कार्य भी प्रभावित होगा|  ऐसा सुनते ही वहां पर कार्य सुरक्षा प्रभारी ने अपने टीम के सदस्यों से कहा कि जितने जनपद न्यायालय के कर्मचारी यहां पर प्रवेश करना चाह रहे हैं उन सब की वीडियोग्राफी कराना शुरू करो| और इन सब पर कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में कार्रवाई करो|



साथ ही अन्य अपमानजनक अमर्यादित ,अशोभनीय तथा असंसदीय शब्दों का प्रयोग करके न्यायालय कर्मचारी को न्यायालय में प्रवेश करने से बलपूर्वक रोक दिया गया| जिससे कर्मचारीगण अपने ही न्यायिक परिसर के समक्ष अपमानित हुए|




कर्मचारीगण ने जिला जज को ज्ञापन देकर कहा कि उपरोक्त परिस्थितियों के उत्पन्न होने से न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण में अत्यंत रोष व्याप्त है| उक्त पुलिसकर्मियों के उपरोक्त कृत्य से कर्मचारियों की मानहानि भी हुई है|



कर्मचारियों ने जिला जज को ज्ञापन देकर मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने की मांग की । जिला जज को ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव चंद्र मोहन श्रीवास्तव ,आदर्श श्रीवास्तव ,अरुण कुमार मौर्य सहित सैकड़ों न्यायालय कर्मचारीगण रहे मौजूद ।




रिपोर्ट- विवेक गुप्ता


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।