मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

बस्ती के सोनहा में गोकशी मामले में 10 गिरफ्तार: दारोगा और प्रधान समेत 18 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बस्ती: बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुर चक गांव में गोकशी के मामले में सोनहा पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना सोनहा पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 4/25 Ar…

बस्ती के सोनहा में गोकशी मामले में 10 गिरफ्तार: दारोगा और प्रधान समेत 18 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बस्ती के सोनहा में गोकशी मामले में 10 गिरफ्तार: दारोगा और प्रधान समेत 18 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुर चक गांव में गोकशी के मामले में सोनहा पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना सोनहा पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 4/25 Arms Act  से सम्बंधित 10 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया| वहीं इस मामले में एसपी आशीष श्रीवास्‍तव ने लापरवाही बरतने के चलते एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है।



गोकशी के मामले में ग्राम प्रधान पवन द्विवेदी,  सोनहा थाने के दारोगा अनिल कुमार यादव समेत 18 नामजद, 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बस्ती मंडल, एसपी आशीष श्रीवास्‍तव, एएसपी दीपेन्‍द्र नाथ चौधरी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।



सोनहा थाने के दारोगा अनिल कुमार ने प्रधान के साथ गोवंश के शव को दफनवा दिया। दरअसल गदापुर चक गांव के दक्षिण बाग में सोमवार सुबह गोवंश का कटा हुआ अवशेष लोगों ने देखा। यहां पर गोवंश का सिर धड़ से अलग था। सूचना मिलने पर मौके पर एसआई सोनहा अनिल कुमार यादव अपनी पुलिस की टीम के साथ पहुंचे। फिर गोवंश के शव को दफनवा दिया।



 विश्व हिंदू महासंघ ने इसकी सूचना एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झा को दी। मौके पर वे पहुंचे और दफनाए गए गोवंशों शव को बाहर निकलवाया। अधिकारियों ने गोकशी होने की पुष्टि की। मामले में प्रभारी निरीक्षक और थाने के पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध होना बताया हुए तहरीर दी।



पुलिस महानिरीक्षक घटना स्थल का किया निरीक्षण | SP आशीष श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद कुमार सहित चार को निलंबित किया ।   गोकशी की घटना में सोनहा थाने के दारोगा समेत 18 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ हुई FIR|  गदापुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हुआ | PAC के साथ कई थानों की फोर्स गांव में मौजूद। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।