मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बस्ती: 13 वर्षीय लड़की से रेप, आरोपी के दोस्तों ने VIDEO बनाकर किया वायरल

बस्‍ती: बस्‍ती के रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 साल की लड़की के साथ एक युवक ने दुष्‍कर्म किया। जबकि उसके साथ के अन्‍य युवकों ने मौके पर पहुंचकर अश्‍लील वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की ध…

बस्ती: 13 वर्षीय लड़की से रेप, आरोपी के दोस्तों ने VIDEO बनाकर किया वायरल
बस्ती: 13 वर्षीय लड़की से रेप, आरोपी के दोस्तों ने VIDEO बनाकर किया वायरल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्‍ती:  बस्‍ती के रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 साल की लड़की के साथ एक युवक ने दुष्‍कर्म किया। जबकि उसके साथ के अन्‍य युवकों ने मौके पर पहुंचकर अश्‍लील वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी दी। जब किशोरी और उसकी मां ने इसका विरोध जताया तो गाली और जान की धमकी दी। इसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 4 के खिलाफ दुष्‍कर्म, धमकी, आईटी, पाक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।



बस्‍ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी की मां के अनुसार उसकी पुत्री 16 मार्च को गांव के सीवान में गई थी, जहां उसे अकेली पाकर वाल्‍टरगंज थाना क्षेत्र के केउआजप्‍ती गांव निवासी मुकेश चौधरी ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इस बीच पीड़िता के गांव के ही तीन अन्‍य युवक पहुंच गए और उन्‍होंने उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया, उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी।



जब पीड़िता की मां ने इस बारे में गांव निवासी आरोपियों से बात की तो वे गाली और धमकी देने पर उतर आए। लोकलाज के भय से पीड़िता और उसकी मां खामोश हो गए, लेकिन जब उसका अश्‍लील वीडियो आरोपियों ने वायरल कर दिया तब पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रूधौली पुलिस ने दुष्‍कर्म और अश्‍लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जो भी आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।