मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कार-बाइक की टक्कर में बेटे की मौत: कांग्रेस नेता ने पार्क स्थापना पर उठाए सवाल, सड़क के बीचोबीच बने पार्क ने ली बेटे की जान; गोंडा जिला अस्पताल में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत हो गई। हादसे में कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिल…

कार-बाइक की टक्कर में बेटे की मौत: कांग्रेस नेता ने पार्क स्थापना पर उठाए सवाल, सड़क के बीचोबीच बने पार्क ने ली बेटे की जान; गोंडा जिला अस्पताल में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
कार-बाइक की टक्कर में बेटे की मौत: कांग्रेस नेता ने पार्क स्थापना पर उठाए सवाल, सड़क के बीचोबीच बने पार्क ने ली बेटे की जान; गोंडा जिला अस्पताल में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत हो गई। हादसे में कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। रविवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हनुमान प्रसाद (60) ददुवा बाजार से अपने अपने बेटे परमजीत प्रसाद (24) के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। लखनऊ रोड पर मंडेनाला पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।



हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने बेटे परमजीत को मृत घोषित कर दिया। मृतक परमजीत बीटेक की पढ़ाई कर घर आया था। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।




●कांग्रेस नेता ने पार्क स्थापना पर उठाए सवाल

●पार्क बना मेरे बेटे के लिए मौत का सबब

●सड़क के बीचोबीच बने पार्क ने ली बेटे की जान

●कार ने हनुमान प्रसाद की बाइक को मारी टक्कर

●टक्कर से पार्क बाउंड्रीवाल से भिड़े बाइकसवार

●हादसे में हनुमान प्रसाद के बेटे की हुई मौत

●हनुमान प्रसाद गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

●जिला अस्पताल में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम

●गोंडा लखनऊ रोड पर पड़ता क्रांति उपवन पार्क

●नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे की घटना।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।