मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नॉनवेज खाने को लेकर JNU में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प: 60 से ज्यादा छात्र जख्मी, PHD की छात्रा ने कहा-ABVP के छात्रों ने हंगामा किया, धक्का-मुक्की की

नई दिल्ली: कथित तौर पर मांसाहारी खाना खाने को लेकर JNU में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार देर शाम मांसाहार के मुद्दे पर दो गुटों में झड़प हो गई| इस हिं…

नॉनवेज खाने को लेकर JNU में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प: 60 से ज्यादा छात्र जख्मी, PHD की छात्रा ने कहा-ABVP के छात्रों ने हंगामा किया, धक्का-मुक्की की
नॉनवेज खाने को लेकर JNU में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प: 60 से ज्यादा छात्र जख्मी, PHD की छात्रा ने कहा-ABVP के छात्रों ने हंगामा किया, धक्का-मुक्की की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कथित तौर पर मांसाहारी खाना खाने को लेकर JNU में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार देर शाम मांसाहार के मुद्दे पर दो गुटों में झड़प हो गई| इस हिंसक झड़प में 50-60 से ज़्यादा छात्र घायल हुए हैं| बताया जा रहा है कि, ABVP के छात्रों ने मेस सेक्रेटरी पर भी हमला किया। लड़कियों पर भी हमला किया। कई लड़कियों के सर फूटने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 



जेएनयू के कावेरी होस्टल में रविवार दोपहर साढ़े तीन नॉनवेज खाना खाने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यहां हर रविवार को स्पेशल मील के तहत नॉनवेज बनता है। बताया जा रहा है कि, ABVP वालों का कहना था कि राम नवमी के दिन नॉनवेज नहीं बनने देंगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और बात हिंसा तक बढ़ गई।



जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) ने आरोप लगाया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने मेस सचिव के साथ मारपीट की और कर्मचारियों को होस्टल में नॉनवेज खाना परोसने से रोका|



JNUSU की पूर्व उपाध्यक्ष और PHD की छात्रा सारिका ने बताया, "ABVP के छात्रों ने नॉन वेज खाने के लेकर हंगामा किया। उन्होंने धक्का-मुक्की की। 50-60 से ज़्यादा लोगों को चोट लगी है।"



 DCP साउथ वेस्ट मनोज सी का कहना है कि,''फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है, दोनों छात्र पक्ष शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं, शिकायत मिलने पर उचित क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी|



ABVP के JNU विंग के अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया,''रामनवमी के मौके पर विश्वविद्यालय में पूजा के दौरान वामपंथी और NSUI कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। नॉनवेज को लेकर कोई विवाद नहीं है|



JNUSU ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी ने हंगामा करने के लिए 'मारपीट और गुंडागर्दी' की है|  छात्र संघ ने एक बयान में कहा, 'वे सभी छात्रों के लिए डिनर के मेनू को बदलने और उसमें सामान्य नॉनवेज खाने को हटाने के लिए मेस कमेटी पर हमला कर रहे थे| जेएनयू और इसके होस्टल सभी वर्गों के छात्रों के लिए है, ये केवल एक विशेष वर्ग के लिए नहीं है|



JNUSU के आरोपों का एबीवीपी ने खंडन किया है| एबीवीपी ने कहा, रामनवमी के शुभ अवसर पर दोपहर साढ़े तीन बजे कावेरी होस्टल में कुछ छात्रों ने पूजा और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस पूजा में बड़ी संख्या में जेएनयू के आम छात्र शामिल हुए. जिसके बाद वामपंथी विचारधारा वाले छात्र वहां पर विरोध करने, बाधा डालने और पूजा को रोकने के लिए पहुंचे. उन्होंने 'भोजन के अधिकार' (नॉनवेज खाना) के मुद्दे पर झूठा हंगामा किया है



वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा एबीवीपी ने दावा किया कि वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने होस्टल में एक पूजा आयोजित करने से रोकने की कोशिश की| दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने और उनके सदस्यों को घायल करने का आरोप लगाया है| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।