मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Coronavirus: बस्ती में बने 20 और नए कंटेनमेंट जोन, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 56 हो गए

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज 20 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन स्थानों पर एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। जिले में अब तक 56 कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशु…

Coronavirus: बस्ती में बने 20 और नए कंटेनमेंट जोन, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 56 हो गए
Coronavirus: बस्ती में बने 20 और नए कंटेनमेंट जोन, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 56 हो गए — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज 20 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन स्थानों पर एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। जिले में अब तक 56 कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। इन सभी जगहों के आस-पास 250 मीटर दायरे को सील कर दिया गया है।




उन्होने बताया कि ग्राम नगराबदली थरवापुर शंकरपुर, पूरेहमराज छावनी हर्रैया, सौरपुर पैकोलिया हर्रैया, मो0 विशुनपुरवा गाॅधी नगर बस्ती, श्रीपालपुर वाल्टरगंज, ग्राम व पोस्ट गौर हर्रैया, ग्राम रूद्रपुर कलवारी कुदरहाॅ, ग्राम खम्हरिया छावनी हर्रैया, मो0 पाण्डेय बाजार पुरानी बस्ती, ग्राम पदमापुर दुबौलिया हर्रैया, ग्राम कठवतिया साउठीह हर्रैया, ग्राम घिरौली बाबू छावनी हर्रैया, ग्राम कबरहाडीहवा मुण्डेरवा बस्ती, ग्राम मनवा कलवारी, मो0 सिविल लाईन कोतवाली, ग्राम सुपेलवा कोतवाली बस्ती, ग्राम जगदीश वाल्टरगंज भानपुर, ग्राम काॅटे खैरा भानपुर, राजकीय आश्रम पद्धति भानपुर, ग्राम रधुनाथपुर गौर हर्रैया को कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है।




जिलाधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं निकासी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में आने वाले सभी विद्यालय कार्यालय बंद रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की सार्वजनिक भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र के सभी व्यापारिक संस्थान प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहेंगे।



उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक एवं निजी प्रतिष्ठान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य एवं समारोह प्रतिबंधित रहेगें।




उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर पालिका तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग साफ-सफाई के लिए प्रतिदिन सफाई कर्मी भेजेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुचारू रूप से कंटेनमेंट लिस्टिंग तथा डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। पुलिस विभाग द्वारा शांति एवं सुरक्षा के साथ-साथ अन्य प्रतिबंधों को पालन कराया जाएगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।