मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश:बस्ती में मिले COVID-19 के 227 नए मरीज, जिले में अब तक कोरोना से 36 लोगो की मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में भारी संख्या में मिले कोरोना संक्रमित। बस्ती जिले में आज 227 लोग पाये गए कोरोना पॉजिटिव।जि…

उत्तर प्रदेश:बस्ती में मिले COVID-19 के 227 नए मरीज, जिले में अब तक कोरोना से 36 लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश:बस्ती में मिले COVID-19 के 227 नए मरीज, जिले में अब तक कोरोना से 36 लोगो की मौत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में भारी संख्या में मिले कोरोना संक्रमित। बस्ती जिले में आज 227 लोग पाये गए कोरोना पॉजिटिव।जिले में अब तक कोरोना से 36 लोगो की मौत हो चुकी है|





बस्ती जिले में मंगलवार को को आई रिपोर्ट में 227 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसके बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1410 पर पहुंच गई।827 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 547 हैं। जिले में अब तक करोना से 36 की हो चुकी है मौत।





कल यानी सोमवार को जिला कारागार बस्ती में बन्द 191 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे| जिला कारागार में जांच परीक्षण में 191 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन विशेष सतर्कता एवं सावधानी वरत रहा है। प्रभारी जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने इस संबंध में बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए 08 मरीज जो गंभीर रोगों से भी ग्रसित हैं, को मेडिकल कॉलेज के ओपेक कैली अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।




 उन्होंने बताया कि प्रत्येक अन्य कैदियों को जेल में ही अलग आइसोलेशन में रखा गया है। प्रत्येक को 2-2 मास्क दिए गए हैं। नगर पालिका द्वारा फायर स्टेशन की गाड़ी से पूरे जेल को सैनिटाइज किया जा रहा है। जेल में भी चिकित्सकीय दल तैनात किया गया है, जो प्रत्येक मरीज का नियमित रूप से जांच करेगी तथा आवश्यकतानुसार उनका उपचार करती रहेगी।



प्रभारी जिलाधिकारी ने  जिला कारागार बस्ती के जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे जेल के अंदर फैले व्यापक पैमाने पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारणों की जांच कर आख्या 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करें।



उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि सभी नए कैदियों को पहले अस्थाई जेल में रखा जाए तथा वहां पर एंटीजन जांच कराई जाए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड-19 के लिए बने अस्पताल के लिए रिफर किया जाए। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उसे जेल में भेजा जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अस्थाई जेल के प्रभारी एसडीएम सदर को भी यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।