मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: परसरामपुर में 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव, 'मर्डर या सुसाइड' जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है| युवती के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है| युवती की लाश उसके कमरे में फर…

बस्ती: परसरामपुर में 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव, 'मर्डर या सुसाइड' जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: परसरामपुर में 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव, 'मर्डर या सुसाइड' जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है| युवती के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है| युवती की लाश उसके कमरे में फर्स पर मिली है| युवती की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह आत्महत्या है या फिर हत्या... पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।



यह घटना बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार की है| सिकंदरपुर बाजार में एक घर में 25 वर्षीय पिंकी का शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला है| पिंकी के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है|



सूचना पर मौके पर पहुंची परसरामपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है| फिलहाल युवती की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है| पुलिस जांच में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या है|



युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि, थाना परसरामपुर को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.'शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।