बस्ती: बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हरकला गांव के मन्दिर के पास एसओजी, सर्विलांस एवं हर्रैया पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान छह वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों में दो शातिर सगे भाई हैं, जबकि उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड में एक चोर और कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी हर्रैया लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुठभेड़ में वाहन लुटेरा राज सिंह के बाएं पैर में लगी गोली । पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छह लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लुटेरे लुटेरे के पास से 11 चोरी व लूट की मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने बदमाश राज सिंह ,अमर सिंह, नीरज पांडे ,रोहित उर्फ लल्ला , विपिन वर्मा ,राजेश कुमार उर्फ मोनू सिंह, को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बडहर खुर्द गांव के पास घेराबंदी कर एक बाइक को रूकवाया। बाइक रूकते ही पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बाइक सवार के फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में बाइक पर पीछे बैठे युवक को गोली लगने से घायल हो गया।
घायल और बाइक चला रहे युवक की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया सुजात निवासी सगे भाई राज सिंह तथा अमर सिंह के रूप में हुई। हर्रैया पुलिस के अनुसार पकडे गए दोनो के विरूद्ध आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। दोनो बस्ती के साथ आसपास के जनपदो में बाइक चुराकर बेचते है।