● तथाकथित बुलेट लूट प्रकरण का पर्दाफाश
● फर्जी मुकदमा लिखवाकर बीमा कम्पनी से क्लेम लेने में सक्रिय है यह गैंग
●इस गैंग के अन्य सदस्य भदोही ,जौनपुर तथा आस-पास के जनपदों में है सक्रिय
●अबैध तरीके से आर्थिक लाभ प्राप्त करने की रहती है मंशा
भदोही: पुलिस की बड़ी कार्यवाही। तथाकथित बुलेट लूट प्रकरण का पर्दाफाश |फर्जी मुकदमा लिखवाकर बीमा कम्पनी से क्लेम लेने में सक्रिय है यह गैंग| इस गैंग के अन्य सदस्य भदोही ,जौनपुर तथा आस-पास के जनपदों में है सक्रिय| अबैध तरीके से आर्थिक लाभ प्राप्त करने की रहती है मंशा | 01 अभियुक्त गिरफ्तार ,गैंग के सरगना सहित 02 अभियुक्त फरार
दिनांक- 04.03.22 को वादी कन्हैया दूबे पुत्र अशोक कुमार दूबे निवासी पाण्डेयपुर थाना नेवड़िया जनपद जौनपुर द्वारा थाना चौरी जनपद भदोही पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक-0.3.3.22 रात्रि लगभग 9 बजे मौसा के घर ग्राम ममहर बाजार की तरफ से अपने घर जा रहा था कि लठिया नहर पुलिस के पास 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे रोक लिये एवं धक्का देकर बुलेट मोटरसाइकिल से गिरा दिये तथा मेरी मोटर साइकिल लूट कर महाराजगंज औराई की तरफ भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना चौरी पर मु.अ.सं.39/22 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी ।
डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उक्त बुलेट लूट की घटना में शामिल गैंग का पर्दाफाश कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। क्राइम ब्रांच व थाना चौरी की टीम द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित कर तथाकथित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए फर्जी लूट में शामिल वादी मुकदमा को मोरवा पुल के पास से बुलेट मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पूछताछ में खुले राज
पूछताक्ष करने पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त कन्हैया दूबे ने बताया कि मेरे पिता अशोक दूबे वर्तमान समय में वाराणसी जेल में बन्द है मुकदमें के पैरवी के दौरान मेरी मुलाकात पंकज उपाध्या निवासी गणेशरायपुर ,भदोही तथा सुनील पासी निवासी प्रयागराज से हुई थी।
इसी दौरान पंकज उपाध्याय ने अपने सम्बन्धों का हवाला देते हुए मेरी मदद करने का आश्वासन दिया एवं कुछ दिनों बाद बीमा की धन राशि का पैसा कमाने व अमीर बनने तरीका बताने लगा। तब मै उसकी बातों पर भरोसा कर 03 मार्च को अपनी बुलेट पंकज उपाध्याय,सुनील पासी व मुरारी को लठिया नहर थाना चौरी बुलाकर दे दिया तथा लूट की झूठी कहानी बनाकर थाना चौरी में लूट का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। जिससे मेरा मनोबल बढ़ और पुनः मैने इस काम के लिए अपने चचेरे भाई मुरारी दूबे को भी यह सुझाव दिया कि तुम भी अपना ट्रैक्टर गायब कर फर्जी मुकदमा लिखवा दो।
दिनांक-04.03.22 को भी हम चारो ने मिलकर बड़े पिता जी का ट्रैक्टर गायब कर थाना नेवड़िया जनपद जौनपुर में चोरी का मुकदमा दिनांक-15.3.22 को दर्ज करा दिया गया। बीमा की राशि बरामद कराने की जिम्मेदारी पंकज उपाध्याय की थी। बीमा की जो भी धनराशि प्राप्त होती उसे हिस्सेदारी के अनुसार आपस में बांट लेते। आज बलेट मोटर सायकिल को खपाने जा रहे थे कि पकड़ लिये गये।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1-कन्हैया दूबे पुत्र अशोक कुमार दूबे निवासी पाण्डेयपुर थाना नेवड़िया जनपद जौनपुर
वांछित अभियुक्तों का नाम व पता
1-पंकज उपाध्याय पुत्र महेन्द उपाध्याय निवासी गणेशरायपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही
2-सुनील पासी पुत्र राजेश पासी निवासी बिजवनिया थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज 3-मुरारी पुत्र मनोज दूबे निवासी पाण्डेपुर थाना नेवड़िया जनपद जौनपुर