बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में आज यानी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 31 और नए मरीज पाए गए है और तीन मौते हुई है | इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 877 पर पहुंच चुकी है।जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है|
बस्ती जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसके बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 877 पर पहुंच गई। वहीं 3 मौतों के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है| 513 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 337 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
बस्ती जिले में कोविड-19 के दृष्टिगत घोषित कन्टेनमेन्ट जोन संख्या की बढ़कर 147 हो गई है। जिसमें से सदर तहसील क्षेत्र में 74, हर्रैया तहसील क्षेत्र में 55, भानपुर तहसील क्षेत्र में 13 और रुधौली तहसील क्षेत्र में 5 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए है|
बता दे कि,''उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के सर्वाधिक 4453 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85,261 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 43 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1630 हो चुकी है|