मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वित्त वर्ष 2020-21 में 339 किलोमीटर नहरों की सफाई की जाएगी, DM का सख्त निर्देश-नहरों की सफाई के दौरान मशीन का उपयोग नहीं होगा

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 339 किलोमीटर नहरो की सफाई की जाएगी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा इस आशय का नि…

वित्त वर्ष 2020-21 में 339 किलोमीटर नहरों की सफाई की जाएगी, DM का सख्त निर्देश-नहरों की सफाई के दौरान मशीन का उपयोग नहीं होगा
वित्त वर्ष 2020-21 में 339 किलोमीटर नहरों की सफाई की जाएगी, DM का सख्त निर्देश-नहरों की सफाई के दौरान मशीन का उपयोग नहीं होगा | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 339 किलोमीटर नहरो की सफाई की जाएगी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा इस आशय का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नहर सफाई के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाए। जनप्रतिनिधियों, सांसद एवं विधायकों को नहर के सिल्ट सफाई की समय से जानकारी दी जाए तथा मौके पर ले जाकर उनसे निरीक्षण भी कराया जाए।




 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ० महेंद्र सिंह ने सभी सांसद एवं विधायक को पत्र लिखकर पिछले वर्ष हुए नहरों की सिल्ट सफाई कार्य की प्रशंसा किया है। उन्होंने कहा है कि सिल्ट सफाई के दौरान जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। जिसके कारण नहर की समुचित सफाई हो पाई है। इस वर्ष भी उन्होंने अपेक्षा किया है कि जनप्रतिनिधि गण अपने क्षेत्र में नहरो की सफाई में सक्रिय रुप से सहयोग प्रदान करेंगे।




जिलाधिकारी ने कहा है नहरों की सफाई के दौरान मशीन का उपयोग नहीं किया जाएगा। जिन नहरों में पानी भरा है उनकी सफाई बाद में कराई जाएगी। सिल्ट सफाई कार्य की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।



अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 राकेश कुमार गौतम ने बताया कि नहरों की सफाई 01 नवम्बर से शुरु की जायेगी। उन्होने बताया कि 292 किलोमीटर नहरों के सिल्ट सफाई सिंचाई विभाग द्वारा कराई जाएगी। इसके अलावा 47 किलोमीटर नालों की सफाई मनरेगा के अंतर्गत कराई जाएगी। मनरेगा के अंतर्गत सफाई कार्य में मशीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा।




 उन्होंने बताया कि कुल 77 नहरों की सफाई कराने का लक्ष्य है। इसमें सरयू नहर खंड-4 बस्ती में, रुधौली में 63 नहर जिसकी लंबाई 217 किलोमीटर है, सफाई कराई जाएगी। इसके साथ बस्ती में 15 किलोमीटर की 04 नहरों, महादेवा में 34 किलोमीटर की 07 नहर की सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरयू नहर खंड-3 गोंडा द्वारा कप्तानगंज में 22 किलोमीटर की दो नहरों तथा हरैया में 02 किलोमीटर की एक नहर की सफाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह, तहसीलदार रुधौली विनोद सिंह उपस्थित रहे।





रिपोर्ट-विवेक गुप्ता


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।