मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में 5 लोग गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल में युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।सोनहा पुलिस ने ग्राम तुसायल में दो पक्षों मे हुए मारपीट मे…

बस्ती: युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में 5 लोग गिरफ्तार
बस्ती: युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में 5 लोग गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल में युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।सोनहा पुलिस ने ग्राम तुसायल में दो पक्षों मे हुए मारपीट में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त बुधई विश्वकर्मा ,मालती उर्फ भानमती देवी ,राजेश विश्वकर्मा ,आकाश विश्वकर्मा  प्रदीप उर्फ सुभाष विश्वकर्मा को किया गिरफ्तार।



जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल में मंगलवार (12 अप्रैल 2022) को कुछ लोगों ने एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा था। बीच बचाव करने आए परिवार के 3 अन्‍य सदस्यों को भी पीट दिया था|  खंभे में बांधकर युवक को पीटे जाने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और खंभे में बंधे युवक को छुडाया था। बताया जा रहा था कि, ये मामला प्रेम- प्रसग से जुड़ा था| जिससे परिजनों ने एक युवक को खंभे से बांधकर पीट दिया था|



 खंभे में बांधकर युवक को पीटे जाने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और खंभे में बंधे युवक को छुडाया। मामले में धारा 147, 148, 323, 504, 506, 342, 452, 308, 392 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा था |



दो पक्षों मे हुए मारपीट मामले में पुलिस ने आज यानी गुरुवार को पाँचों लोगों को सोनहा थाना के दुबौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया|



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

1. बुधई विश्वकर्मा पुत्र स्व0 भागीरथी निवासी ग्राम तुसायल थाना सोनहा जनपद बस्ती। 

2. मालती उर्फ भानमती देवी पत्नी बुधई विश्वकर्मा निवासी ग्राम तुसायल थाना सोनहा जनपद बस्ती । 

3. राजेश विश्वकर्मा पुत्र बुधई विश्वकर्मा निवासी ग्राम तुसायल थाना सोनहा जनपद बस्ती।

4. आकाश विश्वकर्मा पुत्र बुधई विश्वकर्मा निवासी ग्राम तुसायल थाना सोनहा जनपद बस्ती। 

5. प्रदीप उर्फ सुभाष विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामराज विश्वकर्मा निवासी सिकहर ___थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर बस्ती।




बता दें कि, तुसायल गांव निवासी दिनेश सोनी और बुधई के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसी के चलते कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया गया था। एक पक्ष का कहना है कि दिनेश सोनी की हरकतें कम नहीं हुई।



हरकतों से आजिज आकर उसे समझाने का प्रयास किया तो वह झगडा करने पर उतारू हो गया। वहीं दिनेश के परिवार वालों का कहना है कि मंगलवार की रात में बुधई के परिवार वालों ने विवाद को लेकर उसे पकडकर पीटा और खंभे से बांध दिया। परिवार के लोग उसे छुडाने आए तो उन्‍हे भी मारा पीटा। मारपीट में रवि सोनी, गुडिया, चांदनी भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भानपुर पहुंचवाया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद डाक्‍टर ने उन्‍हें जिला अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया था।



थाना सोनहा अंतर्गत दो पक्षों में पुरानी रंजीश को लेकर हुई मारपीट के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि , मंगलवार (12 अप्रैल 2022) को तुसायल गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट हुई थी| मारपीट में रवि सोनी और उनके परिजनों को चोटे आई थी|  बुधवार को रवि सोनी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।