बस्ती: बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेन्द्र कुमार पटेल मय पुलिस टीम द्वारा आज यानी रविवार को कुटियाज ढाबा के पीछे ग्राम बनरही थाना पुरानी से 06 अभियुक्तों को एक अदद तमन्चा 315 बोर, दो अदद कारतूस 315 बोर , दो अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर धारा 398, 427, 504, 506 भा0द0वि0 पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया| सभी अभियुक्तों का आपराधिक आपराधिक इतिहास भी रहा है
(01) सुजा रजिक उर्फ अमन सिद्धकी पुत्र मो0 रजिक साकिन पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(02) रोहित यादव पुत्र श्री गौरीशंकर यादव साकिन मोहल्ला पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(03) शिवम त्रिपाठी पुत्र बेदी त्रिपाठी साकिन बड़ेवन थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(04) शैलेश त्रिपाठी पुत्र ज्योतिभूषण त्रिपाठी साकिन ओरीजोत थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(05) संदीप चौधरी पुत्र स्व0 सुनील चौधरी साकिन पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(06) किशन निषाद पुत्र शिव गोपाल निषाद साकिन पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर