बस्ती: पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर पुलिस के हत्थे चढ़ा जहरीली शराब तस्कर। सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय, कप्तानगंज थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय की टीम ने जहरीली शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने 10 लाख रुपये की कीमत के 665 लीटर स्प्रीट किया बरामद| पुलिस ने शुभम, संदेश कुमार उर्फ छोटू ,भजमन उर्फ कुकुनु, अविनाश कुमार सिंह उर्फ छोटू, शिवम , बब्लू निषाद, जय नारायण जायसवाल को किया गिरफ्तार।
एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा।आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु पंजाब से भारी मात्रा में लाते थे रेक्टिफाइड स्प्रीट। इस जनपद और जोन के आसपास के जनपदों में अपने गैंग सदस्यों के माध्यम से कराते थे सप्लाई।इस गैंग के सदस्य सरकारी ठेकों की दुकानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मुनाफा प्राप्त करने के उद्देश्य से बेचते थे रेक्टिफाइड स्प्रीट|
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि कि मुखविर की सूचना पर पुलिस ने आज शुभम, संदेश कुमार उर्फ छोटू, भजमन उर्फ कुकुनू, अविनाश कुमार सिंह उर्फ छोटू, शिवम, बबलू निषाद, जय नारायण जयसवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख रुपए की कीमत की लगभग 665 लीटर स्प्रिट बरामद किया है| साथ ही उन्होंने बताया कि, बस्ती और बस्ती जनपद के आसपास के जिलों में अपने गैंग के सदस्यों के माध्यम से सप्लाई कराते थे।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुग्रीव कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद्र, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र निषाद, रविशंकर साह रहे शामिल।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता