मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगा फांसी पर झूल गई युवती: पिता ने गांव के युवक पर आरोप लगाया, घटना से एक दिन पहले ही दिल्ली से गांव आई थी युवती; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत देवघर गावं में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। य…

बस्ती में परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगा फांसी पर झूल गई युवती: पिता ने गांव के युवक पर आरोप लगाया, घटना से एक दिन पहले ही दिल्ली से गांव आई थी युवती; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती में परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगा फांसी पर झूल गई युवती: पिता ने गांव के युवक पर आरोप लगाया, घटना से एक दिन पहले ही दिल्ली से गांव आई थी युवती; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत देवघर गावं में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवती ने सुसाइड की वजह अपने ही परिजनों पर लगाया, जबकि मृतक युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



घटना शुक्रवार 8 जुलाई की है| मृतका के पिता दिल्ली में रहते है|  युवती भी पिता हरिद्वार के साथ दिल्ली में ही रह रही थी। दिल्ली में हरिद्वार पेंटिंग की ठेकेदारी का काम करते हैं। युवती मोनिका 7 जुलाई की शाम को ही दिल्ली से गांव (देवघर) आयी थी |  शुक्रवार 8 जुलाई की सुबह 18 वर्षीय मोनिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से झूल गयी| 



युवती ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। वीडियो में युवती किसी व्यक्ति को निर्दोष बता रही है। साथ ही जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कह रही है। वीडियो में रोते हुए युवती कह रही है,अब आप लोगों से शायद कभी नहीं मिल पाऊँगी|



युवती की मौत की सूचना पाकर पिता दिल्ली से बस्ती पहुंच गए। शनिवार को पिता ने थाने पर तहरीर दर्ज कराई है।  पिता ने छावनी पुलिस को दिए तहरीर में बेटी से रेप की धमकी देने को फांसी की वजह बताई है|  



पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, युवती ने परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है| आज यानी रविवार सुबह SP आशीष श्रीवास्तव ने बताया,'' पोस्टमॉर्मट से स्पष्ट है कि युवती ने आत्महत्या की है|  परिजनों द्वारा युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया है| आत्महत्या से पहले युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, सोशल मीडिया पर पड़े वीडियो का अवलोकन किया गया| प्रथम दृष्टया में युवती ने अपने ही परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है| अभी इस वीडियो को और गहन जांच की जाएगी| घटना की छानबीन की जा रही है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।