बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक लड़की का अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बस्ती में रविवार को 4 दिन पहले लापता हुई दलित युवती की खेत में अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। परिजनों की तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई ना किए जाने पर कलवारी थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में एसपी हेमराज मीणा बस्ती ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलवारी एसएचओ को सस्पेंड करते हुए एडिशनल एसपी को जांच सौंपी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोला| पार्टी ने कहा,''बस्ती में एक लड़की का अपहरण कर बलात्???ार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने लापरवाही की और रिपोर्ट तक नहीं लिखी। क्या योगी आदित्यनाथ जी बताएंगे कि उनका मिशन शक्ति कहां चल रहा है?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''बस्ती में भी एक लड़की का अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने लापरवाही की और रिपोर्ट तक नहीं लिखी। क्या योगी आदित्यनाथ जी बताएंगे कि उनका मिशन शक्ति कहां चल रहा है?
बस्ती मे फिर से हाथरस की घटना को दोहराया गया एक दलित बच्ची का अपहरण करने के बाद, रेप हुआ फिर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. 4 दिन से घर वाले थाने के चक्कर लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने FIR तक नही लिखी.
इस घटना को लेकर बस्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा,'' बस्ती मे भी हाथरस की घटना को दुहराया गया। कलवारी थाना क्षेत्र की एक दलित समाज की लड़की की अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजन रोते विलखते रहे। पुलिस ने लापरवाही की और रिपोर्ट तक नहीं लिखी। क्या योगी आदित्यनाथ जी बताएंगे कि उनका मिशन शक्ति कहां चल रहा है?
अंकुर वर्मा ने ट्वीट किया'''बस्ती मे एक बेहद खौफनाक घटना हुई एक दलित बच्ची का अपहरण करने के बाद, रेप हुआ फिर बेरहमी से हत्या। 4 दिन से घर वाले थाने के चक्कर लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने FIR तक नही लिखी यदि बस्ती पुलिस सक्रिय होती तो गरीब की बच्ची को बचाया जा सकता था|
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''बस्ती में दलित बच्ची का अपहरण करने के बाद उससे रेप और फिर हत्या की घटना ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं। आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां? जवाब दें सीएम। दोषियों को सख्त सज़ा दिलाए सरकार।
जानकारी के मुताबिक, कलवारी थाने के एक गांव में रहने वाली दलित युवती चार दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि घरवाले थाने में शिकायत करने गए पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। रविवार को गांव से थोड़ी ही दूर एक खेत के पास दुर्गंध आने पर गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो खेत में पुआल के नीचे युवती का शव दिखाई दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ अज्ञात लोगों ने रेप किया, उसके बाद मर्डर कर लाश को खेत में फेंक दिया। उधर, इस मामले में एसपी हेमराज मीणा बस्ती ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलवारी एसएचओ को सस्पेंड करते हुए एडिशनल एसपी को जांच सौंपी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।