मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: गौर इलाके में सिर पर वार वारकर व्यक्ति की हत्या, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा, हत्या का केस दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के इमिलिया तिराहा निवासी पंचराम मौर्य की हत्या के मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमा निव…

बस्ती: गौर इलाके में सिर पर वार वारकर व्यक्ति की हत्या, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा, हत्या का केस दर्ज
बस्ती: गौर इलाके में सिर पर वार वारकर व्यक्ति की हत्या, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा, हत्या का केस दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के इमिलिया तिराहा निवासी पंचराम मौर्य की हत्या के मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमा निवासी 65 वर्षीय पंचराम मौर्य की दो जुलाई को ईंट और गमले से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद का मामला सामने आ रहा है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच करने में जुट गई है। पंचराम मौर्य बभनान चीनी मिल में तौल लिपिक के पद से बीस वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं।




 पंचराम मौर्य का अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपत्ति का लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। दोनों महत्वपूर्ण बिदुओं पर गहनता से पुलिस जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को भी चिह्नित किया गया है। हत्या का कारण कुछ भी हो, लेकिन पुलिस जल्द घटना के पर्दाफाश का दावा कर रही है।




बस्ती SP ने बताया कि पंचराम के दो बेटे शैलेंद्र और अरविंद के अलावा तीन बेटियां है। सभी संतानों की शादी हो चुकी है। पंचराम मौर्य की पत्नी पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है।  पंचराम मौर्य की मौत मामले में बस्ती SP ने बताया कि,''अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है| 




 घटना स्थल से पुलिस ने पंचराम का मोबाइल फोन, घर तथा वाहन की चाबी, खून से लथपथ कपड़े आदि बरामद किए है। बड़ा बेटा शैलेंद्र गुजरात में रहकर काम करता था। छोटा बेटा अरविंद शहर स्थित आवास विकास कालोनी में रहता था। गौर थाने के एसएसआई रामेश्वर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


पंचराम का इमिलिया तिराहे पर आलीशान मकान है। घर से सटे कई बीघा खेतिहर भूमि है।  पंचराम मौर्य का बड़ा बेटा शैलेंद्र मौर्य गुजरात में रहकर काम करता था। वह दो दिन पूर्व गुजरात से लौटा है। छोटा बेटा अरविद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बस्ती शहर स्थित आवास विकास कालोनी में रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि माह भर पूर्व पंचराम ने एक व्यक्ति को कुछ भूमि बेची थी। इसी बात को लेकर बेटों से काफी विवाद हुआ था। 




 छोटा बेटा अरविद अक्सर यहां आता था। शुरुआती पूछताछ में दोनों भाइयों ने कई बिदुओं पर अलग-अलग जानकारी दी। पुलिस इस पर गंभीर है। शव के पास संघर्ष के निशान मिले हैं। मतलब मौत से पहले उन्होंने हत्यारों से खुद को बचाने का प्रयास किया। पंचराम के पास खेत और मकान मिलाकर करोड़ों की संपत्ति है। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।