मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

आयुष्मान भारत- PM जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जिले में बनाये गये105909 गोल्डन कार्ड: डीएम आशुतोष निरंजन

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जिले के लाभार्थियों ने बाहरी जिलों में निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ भी उठाया है। योजना के प्रारम्भ से अ…

आयुष्मान भारत- PM जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जिले में बनाये गये105909 गोल्डन कार्ड: डीएम आशुतोष निरंजन
आयुष्मान भारत- PM जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जिले में बनाये गये105909 गोल्डन कार्ड: डीएम आशुतोष निरंजन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जिले के लाभार्थियों ने बाहरी जिलों में निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ भी उठाया है। योजना के प्रारम्भ से अबतक कुल 7603 मरीजो ने इलाज कराया है, जिसमें से 5572 मरीजो ने बस्ती तथा 2031 मरीजो ने बस्ती के बाहर के जिलों के अस्पतालों में इलाज कराया है। कोविड-19 महामारी में भी कुल 06 मरीजो ने निःशुल्क इलाज का लाभ लिया है।



जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 2031 मरीजो ने बस्ती से बाहर के जनपदों में निःशुल्क इलाज की सुविधा लिया है। उन्होने बताया कि इसके लिए कुल रू0 2.75 करोड़ के सापेक्ष 01.88 करोड़ क्लेम का भुगतान बाहरी जिलो के संबंधित चिकित्सालयों को कर दिया गया है।



उन्होने बताया कि लखनऊ में 722, वाराणसी में 24, इलाहाबाद में 07, कानपुर नगर में 05, फैजाबाद में 303, गोरखपुर में 220, गोण्डा में 176, संतकबीर नगर में 412, गौतम बुद्ध नगर में 92, अम्बेडकर नगर में 41, बाराबंकी में 13, सिद्धार्थ नगर में 12, आगरा, बहराईच, कुशीनगर तथा सीतापुर में एक-एक मरीज ने आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य  योजना में निःशुल्क इलाज कराया है।



उन्होने बताया कि इस योजना में जनपद से बाहर इलाज कराने वाले 2031 मरीजो में 1911 मरीजो का रू0 02.45 करोड का क्लेम अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत किया गया था, इसके सापेक्ष अबतक 1644 मरीजो का 01.88 करोड़ का क्लेम भुगतान कर दिया गया है। शेष के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है।



जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 5572 मरीजो ने सूचीबद्ध 32 अस्पतालों में निःशुल्क इलाज इस योजना में कराया है। इसमें से 5486 मरीजो का रू0 4.75 करोड़ का क्लेम अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसमें से 4917 मरीजो का रू0 4.10 करोड़ क्लेम का भुगतान संबंधित अस्पतालों को किया गया। शेष के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है।



आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जिले में कुल 105909 गोल्डन कार्ड बनाये गये है। उन्होने बताया कि जिले में कुल 159114 लाभार्थी परिवार है तथा कुल 795435 लाभार्थी है, कुल 105909 लोगों का कार्ड बन गया है। उन्होने बताया कि 45383 ऐसे लाभार्थी परिवार है जिसमें कम से कम एक गोल्डन कार्ड बन गया है।



उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य  योजना में प्रतिवर्ष, प्रति परिवार रू0 05 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा राजकीय अस्पतालों एवं सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में मिलती है। योजना के बारे में जानकारी लेने या निःशुल्क इलाज प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी सीएचसी या सूचीबद्ध चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र से मिल सकते है तथा निःशुल्क हेल्पलाईन नम्बर-14555/1800-1800-4444 पर काल कर सकते है।



जिलाधिकारी ने बताया कि बस्ती जिले में यह सुविधा 159085 परिवार एवं इसमें 795435 लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए गोल्डन कार्ड बनवाना अनिवार्य है। जिले में अबतक 110183 गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके है।बस्ती जिले में सभी सीएचसी, ओपेक कैली चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय तथा महिला चिकित्सालय बस्ती के साथ 17 निजी चिकित्सालय सूचीबद्ध किए गये है।






रिपोर्ट-विवेक गुप्ता


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।