बस्ती: पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर फरार बंदी चढ़ा पुलिस के हत्थे।SHO हरैया विकास यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।पुलिस ने फरार बंदी के पास से 1 किलो 300 ग्राम गाँजा भी किया बरामद।
पुलिस ने अभियुक्त विंनोद वर्मा को किया गिरफ्तार। लूट के आरोप मे 7 साल की सजा पाकर जिला कारागार बस्ती मे सजा काट रहा था अभियुक्त विनोद वर्मा
पैरोल पर आने के बाद पैरोल पूर्ण होने पर वापस कारागार नही गया फरार हो गया था अभियुक्त विनोद वर्मा| अभियुक्त के खिलाफ दर्ज है करीब 11 मुकदमें|
अभियुक्त विनोद वर्मा पुत्र राम बदल (निवासी बड़हर कला थाना हरैया) जो लूट के आरोप मे 07 साल की सजा पाकर जिला कारागार बस्ती मे सजा काट रहा था, पैरोल पर आने के बाद पैरोल पूर्ण होने पर वापस कारागार नही गया तथा फरार हो गया...
विनोद वर्मा को बेलाडे शुक्ल मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध मे अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना हरैया पर मु0अ0सं0 172/2021 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
।