मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या मामले पुलिस ने आरोपी रवि हरिजन को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया,'' शनिवार (दिनांक-05.06.2021) को ग्राम सभा खजुरिया में कुल्हाड…

बस्ती: कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
बस्ती: कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या मामले पुलिस ने आरोपी रवि हरिजन को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया,'' शनिवार (दिनांक-05.06.2021) को ग्राम सभा खजुरिया में कुल्हाड़ी से जान से मारने की नियत से किये गये हमले के संबंध में थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2021 धारा 307 IPC से संबन्धित अभियुक्त रवि हरिजन पुत्र  शिवपूजन निवासी ग्राम खजुरिया को आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया|



पुलिस ने बताया,''पीड़ित का इलाज के दौरान मृत्यु होने के कारण अभियुक्त रवि हरिजन पुत्र शिवपूजन के विरुद्ध धारा 307 IPC से धारा 302 IPC में तरमीम किया गया  घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया गया|




बता दें कि,''पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में शनिवार को मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। खजुरिया गांव निवासी 18 वर्षीय और लल्लन और रवि में शनिवार को विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार रवि ने लल्लन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। कुछ दिन पहले रवि के दरवाजे पर फैलाए गेहूं को लल्लन की बकरी ने खा लिया था। इसी को लेकर खुन्नस थी। 



मृतक लल्लन के भाई राम अवतार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी रवि ने शनिवार को दिन में कुल्हाड़ी से लल्लन पर वार किया। लल्लन मौके पर ही बेहोश हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी आलोक प्रसाद का कहना था कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे हत्या में तरमीम कर दिया गया है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।