बस्ती: 13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
बस्ती: बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में 13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है| गुरुवार, 25 अगस्त 2022 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा अप्राकृतिक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बस्ती: 13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी दुकानदार गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में 13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है| गुरुवार, 25 अगस्त 2022 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया | 23 अगस्त की शाम बच्चा दुकानदार के पास पतंग लेने के लिए गया था। दुकानदार ने बच्चे को पतंग देने के बहाने दुकान के अंदर बुला लिया। अंदर बुलाकर दुकानदार ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। मामले में बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुकर्म और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी दुकानदार घटना के बाद से फरार चल रहा था।
गुरुवार को बस्ती पुलिस ने बताया,'' थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2022 धारा 377 IPC व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र स्व0 रामप्रसाद गुप्ता निवासी करूआ बाबा तिराहा के निकट को रेलवे स्टेशन काली मंदिर से आज सुबह 10.50 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।।
गौरतलब है कि, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करूआ बाबा तिराहा के निकट रहने वाला विजय कुमार के मोहल्ले में परचून की दुकान करता है। पीडित लड़के के पिता के अनुसार उनका कक्षा 8 में पढ़ने वाला बेटा 23 अगस्त की शाम आरोपी की दुकान पर पतंग खरीदने गया था। जहां दुकानदार ने उसके साथ गलत किया। बालक रोते हुए घर पहुंचा और उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। मामले में आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।