मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रायबरेली में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पीटा..फिर पेट्रोल डालकर फूंका: पाँच के खिलाफ FIR दर्ज, लेकिन केस में ट्विस्ट....

रायबरेली/सरेनी: उत्तर प्रेदश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है| जहां प्रेमिका से मिलने गए 25 वर्षीय प्रेमी युवक को पहले प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पीटा फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के ह…

रायबरेली में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पीटा..फिर पेट्रोल डालकर फूंका: पाँच के खिलाफ FIR दर्ज, लेकिन केस में ट्विस्ट....
रायबरेली में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पीटा..फिर पेट्रोल डालकर फूंका: पाँच के खिलाफ FIR दर्ज, लेकिन केस में ट्विस्ट.... | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली/सरेनी: उत्तर प्रेदश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है| जहां प्रेमिका से मिलने गए 25 वर्षीय प्रेमी युवक को पहले प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पीटा फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद युवक को उसके घरवालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक करीब 70 फीसदी झुलस गया है। पीड़ित के भाई ने लड़की के पिता और उसके 3 भाइयों समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है| 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस घटना की आगे जांच कर रही है।



पूरा मामला सरेनी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव का है| मूसापुर गांव निवासी अंकित मिश्रा का सगे पाटीदार (अपने परिवार) की ही लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।  मंगलवार/ बुधवार रात में अंकित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। आक्रोशित लड़की के घरवालों ने अंकित को घर पर ही बंधक बना लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद युवक के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी| घटना के बाद घरवालों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया|



युवक को पेट्रोल डालकर फूंकने के मामले में नया ट्विस्ट आया| बताया जा रहा है, अमित मिश्रा ने लड़की को मिलने के लिये बुलाया गया था लेकिन मिलने से इन्कार कर दिया। इसी से आहात होकर अमित मिश्रा ने अपने ऊपर स्वयं पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुये लड़की को मिलने के लिये विवश किया गया और वह इसी दौरान गंभीर रूप से जल गया| फिलहाल इस पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है।



प्रेमी के भाई अनूप मिश्रा ने बताया कि,'' योगेश चंद्र मिश्रा उर्फ नीलू मिश्रा, बबलू मिश्रा, केशव मिश्रा, नमन मिश्रा और आशुतोष मिश्रा उर्फ आशु मिश्रा ने मेरे भाई के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाई है। मेरे भाई की हालत बहुत गंभीर है। 



वही,एसपी आलोक प्रदर्शि खुद घटना स्थल पर गए और घटना का जायजा लिया|  उन्होंने बताया कि इस मामले में 5 दोषियों में से 2 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य के लिए टीमें लगा दी गई हैं|



रायबरेली पुलिस ने बताया कि,''25 वर्षीय अमित मिश्रा पुत्र स्व0 राजकुमार मिश्रा (निवासी ग्राम मूसापुर थाना सरेनी) जो अपने परिवार की ही लड़की को प्रेम करता था और दिनांक 22/23 अगस्त 2022 की रात्रि लगभग 3:00 बजे उससे मिलने गया था। 



पीड़ित के कथनानुसार उसी दौरान लड़की के परिजनों 1-आशुतोष पुत्र कमलाकांत मिश्रा, 2-केशव मिश्रा पुत्र कमलाकांत मिश्रा, 3-योगेश मिश्रा पुत्र कमलाकांत मिश्रा, 4-अमन मिश्रा पुत्र आशुतोष मिश्रा व 5 कमलाकांत मिश्रा पुत्र अज्ञात ने मौके पर पहुँचकर लड़की को वहां से भगा दिया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया, जिससे उसको बर्न इंजरी आई है। 



घटना के उपरान्त घायल अमित मिश्रा को उसके परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां पर वह इलाजरत है तथा उसकी हालत स्थिर है। 



पुलिस ने बताया कि,''प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये जिला चिकित्सालय जाकर घायल तथा उसके परिजनों से वार्ता की गयी है। इस सम्बंध में पीड़ित के भाई से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पाँचों आरोपीगण पीड़ित के रिश्तेदार/परिवारीजन हैं।



प्राथमिक जाँच के दौरान कई सूत्रों से यह तथ्य भी जानकारी में आया है कि घायल अमित मिश्रा द्वारा लड़की को मिलने के लिये बुलाया गया था जिसने आपत्ति प्रकट करते हुये मिलने से इन्कार कर दिया। इसी से उपेक्षित होकर अमित मिश्रा द्वारा अपने ऊपर स्वयं पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुये लड़की को मिलने के लिये विवश किया गया और वह इसी दौरान गंभीर रूप से जल गया|



पुलिस ने बताया कि,'' इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पीड़ित के परिजनों द्वारा घटना के 24 घण्टे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को नही दी गयी। अतः समस्त तथ्यों/पहलुओं पर गहनता से जाँच करते हुये नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की आ रही



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।