मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में की गई ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था: जिलाधिकारी की लोगों से आग्रह- धैर्य बनाए रखें

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे धैर्य बनाए रखें। समय पर सभी को पर्याप्त ऑक्सीजन कोविड एल-2 हॉस्पि…

बस्ती में की गई ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था: जिलाधिकारी की लोगों से आग्रह- धैर्य बनाए रखें
बस्ती में की गई ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था: जिलाधिकारी की लोगों से आग्रह- धैर्य बनाए रखें — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे धैर्य बनाए रखें। समय पर सभी को पर्याप्त ऑक्सीजन कोविड एल-2 हॉस्पिटल, ओपेक कैली अस्पताल तथा एल-1 के अस्पतालों में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कैली अस्पताल के अलावा अन्य सीएचसी/ पीएचसी में भी सिलेंडर के माध्यम से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। इसके लिए उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग कमेटी गठित किया है।



 उन्होने बताया कि ओपेक कैली अस्पताल/कोविड-19 एल-1 अस्पताल में लगभग 200 बेड पर पाइप लाइन के द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है, जबकि अन्य बेड पर सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है। अन्य सीएचसी/पीएचसी तथा कोविड-19 एल- 2 अस्पतालों में छोटे सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर भरे हुए छोटे सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। 


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नन्द किशोर कलाल ने बताया कि एलएमओ गोरखपुर से हमें सायं 6.00 बजे तक 400 से अधिक जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो जाएंगे, जो लगभग अगले 02 दिनों के लिए पर्याप्त होंगे। इस व्यवस्था को सुचारु रुप से लागू करते हुए खलीलाबाद डिपो तथा गोरखपुर से ऑक्सीजन नियमित रूप से प्राप्त होती रहेगी। ओपेक कैली अस्पताल से ही जिले के अन्य कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पतालों को छोटे सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी।



इस संबंध में जिलाधिकारी ने विकास भवन प्रांगण में शाम को बैठक में सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह खाली सिलेंडर ओपेक कैली अस्पताल भिजवा कर ऑक्सीजन प्राप्त कर लें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जंबो टाइप सिलेंडर कैली अस्पताल के लिए भिजवा दें। छोटे सिलेंडरों का स्टॉक ही सीएचसी तथा पीएचसी पर रखें।



समीक्षा में उन्होंने पाया कि बिना फार्म भरे एंटीजन तथा आरटीपीसीआर कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। इसके कारण डाटा पोर्टल पर समय से फीड नहीं हो रहा है तथा अन्य प्रकार की कठिनाइयां भी हो रही हैं। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिना फार्म भरे कोई जांच न करें। यदि दोबारा ऐसा होता पाया गया तो दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सीएचसी तथा पीएचसी पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को सख्त हिदायत भी दिया है।



उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कुल 6965 प्रवासी आ चुके हैं लेकिन उनकी कोरोना की जांच पूरी नहीं हो पाई है। छावनी तिराहा, रेलवे स्टेशन बस्ती एवं बभनान पर आए हुए प्रवासी का विवरण बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉकवार उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आरआरटी के द्वारा इनकी जांच सुनिश्चित कराएं तथा इन्हें होम आइसोलेशन में रखने के लिए निगरानी समितियों को सतर्क करें। उन्होंने डीपीएम राकेश पांडे को निर्देश दिया कि प्रतिदिन एल-2 एवं एल-1 हॉस्पिटल में रिक्त बेड की सूचना प्राप्त कर उपलब्ध कराएं ताकि नए मरीजों को आवश्यकतानुसार उसमें भर्ती किया जा सके। 

        




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।