मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: पूर्व मंत्री और उनके पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पूर्व विधायक व सपा सरकार में मंत्री रहे राम करन आर्य व उनके पुत्र विजय विक्रम आर्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बड़ौदा बैंक से ऋण लेने के…

बस्ती: पूर्व मंत्री और उनके पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
बस्ती: पूर्व मंत्री और उनके पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पूर्व विधायक व सपा सरकार में मंत्री रहे राम करन आर्य व उनके पुत्र विजय विक्रम आर्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बड़ौदा बैंक से ऋण लेने के लिए बैंक में बंधक रखी गई जमीन बेचने के आरो?? में सोनहा पुलिस ने रामकरन आर्य व विजय विक्रम आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



पूर्वांचल बैंक (बड़ौदा यूपी बैंक) शाखा शंकरपुर के प्रबंधक राम सुरेश ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राम करन आर्य व उनके पुत्र विजय विक्रम आर्य निवासी नकछेद चक उर्फ कलंदर नगर थाना सोनहा ने 18 मई 2013 को पूर्वांचल बैंक शाखा शंकरपुर से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। जिसके लिए उन्होंने अपनी शंकरपुर स्थित जमीन को बैंक के पक्ष में बंधक रखा था।



उसी जमीन को पांच मई 2020 व 14 मई 2020 को रामकरन आर्य व विजय विक्रम आर्य ने दिवाकर पटेल निवासी नेहरु विहार कल्याणपुर विकास नगर लखनऊ को बेच दिया। 



आरोप है कि बंधकशुदा भूमि को बिना बैंक का ऋण अदा किए व बिना बैंक को सूचित किए कपट पूर्वक बैंक को धोखे में रखकर ऋण हड़पने की नीयत से बेचा गया। जानकारी होने पर बैंक से विधिक नोटिस भी भेजा गया, मगर कोई जवाब नहीं दिया गया





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।