बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को 4 दिन पहले लापता हुई 23 वर्षीय दलित युवती का शव खेत में अर्धनग्न हालत में मिला था| लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी गिरफ्तार को कर लिया है|
कलावरी में एक लड़की(23) शव बरामद होने पर SP हेमराज मीणा ने बताया, "पोस्ट मार्टम में बलात्कार का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। गला घोंटने से मौत हुई है। जानकारी मिली कि लड़की किसी से मिलने गई थी। शक के बिनाह पर एक आदमी के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें उसके पांव पर गोली लगी है।"
SP हेमराज मीणा ने बताया,हमें पता चला कि लड़की अपनी हत्या से पहले किसी से मिलने गई थी। मामले में जब हमने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका, तो उसने पुलिस पर गोलीबारी की और पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उसके पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हम उसका मोबाइल बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं|
SP हेमराज मीणा ने बताया था,''लड़का-लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था । लड़की के गांव में था लड़के के मामा का घर था। लड़की से मिलने भालचंद्र गया था उसके गांव...बनाना चाह रहा था संबंध ।लड़की ने शादी के पहले संबंध बनाने से कर दिया था इनकार।
लड़का-लड़की के बीच हुआ था झगड़ा- लड़की ने झगड़े के दौरान लड़के की खा ली थी उंगलियां।उसके बाद भालचन्द्र ने कर दी थी लड़की की हत्या।लड़के ने लड़की का सलवार से गला दबाकर कर दी थी लड़की हत्या। लड़की के शव को पुवाल में छिपाकर हो गया था फरार।