मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: चित्रकूट और प्रतापगढ़ की घटना को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा का योगी सरकार पर वार

बस्ती: योगी आदित्यनाथ ने जब मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस समय उन्होंने मंच से दंभ भरते हुए कहा था कि अब सूबे में कानून का राज होगा और महिलाओं को एक भयमुक्त समाज देंगे। लेकिन योगी सरकार की महिल…

बस्ती: चित्रकूट और प्रतापगढ़ की घटना को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा का योगी सरकार पर वार
बस्ती: चित्रकूट और प्रतापगढ़ की घटना को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा का योगी सरकार पर वार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: योगी आदित्यनाथ ने जब मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस समय उन्होंने मंच से दंभ भरते हुए कहा था कि अब सूबे में कानून का राज होगा और महिलाओं को एक भयमुक्त समाज देंगे। लेकिन योगी सरकार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए सभी वादे और दावे सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहे हैं। योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिस तरह से महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं उससे योगी सरकार और यूपी पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।




चित्रकूट में एक गैंगरेप पीड़िता की मौत हो गई है।खबरों के मुताबिक, गैंगरेप के बाद 15 साल की दलित लड़की ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज न होने के चलते लड़की परेशान थी, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी। प्रतापगढ़ में शोहदों से परेशान एक 17 साल की लड़की ने कुएं में कूदकर जान दे दी| वहीं हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टेम्पो में सवार बीए की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने टेम्पो चालक पर छेड़खानी का विरोध करने पर सिर में रॉड मारकर हत्या का आरोप लगाया है। 




इन घटनाओं को लेकर बस्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने योगी सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि,''CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का क्या हाल कर दिया है| आप यूपी में घटनाओं की भयावहता देखिए|कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा,''आप यूपी में घटनाओं की भयावहता देखिए- हापुड़ में लड़की से छेड़छाड़ हुई और विरोध करने पर हत्या कर दी गई।...प्रतापगढ़ में लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान होकर कुएं में कूदकर जान दे दी।...चित्रकूट में गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगा ली|...योगी आदित्यनाथ ने क्या हाल कर दिया है प्रदेश का




उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि,''योगी ने हाथरस जैसी घटना चित्रकूट में भी होने दी। लड़की ने फांसी लगा ली। बेशर्म ऑफिसर आकर और भाजपा प्रवक्ता आकर लड़की को ही दोष देंगे। गोरखपुर में एक लड़की ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली| लड़कों की पिटाई से आहत होकर दी जान| उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि,ये मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र का मामला है। बेशर्म सीएम केवल झूठ फैलाना जानते हैं और झूठे मुकदमों में लोगों को फंसाना जानते हैं। एक और महिला की जान गई। लड़कों द्वारा की गई पिटाई से आहत थी महिला।



बता दें कि,'चित्रकूट में रेप की शिकार एक 15 साल की बच्ची सोमवार की देर शाम अपने घर में फांसी पर लटकी मिली थी| आरोप है कि 8 अक्टूबर की रात जब वो घर के पास, जंगली इलाके में शौच के लिए गई थी, तभी कुछ शोहदों ने उसके साथ रेप किया, फिर उसका हाथ-पैर बांधकर फेंक गए|| मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। दो पुलिस कर्मी निलंबित|



सीओ सिटी रजनीश यादव ने कहा,''नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने के बाद कल जिले में उसके निवास पर उसे फांसी पर लटका पाया गया।एससी / एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी|




 प्रतापगढ़ जिले में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है| बाघराय गांव में शोहदों की छेड़खानी से परेशान एक 17 साल की लड़की ने कुएं में कूद के खुदकुशी कर ली| लड़की 11वीं की छात्रा थी| लड़की की मां का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाले तीन दबंग किस्म के लड़के पिछले 6 महीने से लड़की से छेड़खानी कर रहे थे| सोमवार की रात वे उनके घर में घुस गए और लड़की के साथ अश्लील हरकत की| उनसे बचने की उम्मीद छोड़ चुकी लड़की ने कुएं में कूदकर जान दे दी|




प्रतापगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लड़की के घर वालों की तहरीर पर उनके पड़ोसी तीन लड़कों- गुड्डू, डब्बू और गुल्लू के खिलाफ छेड़खानी, खुदकुशी के लिए उकसाने और POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| गुड्डू को पुलिस ने पकड़ लिया है| दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है| पुलिस की तीन टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं|





हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टेम्पो में सवार बीए की छात्रा की संदिग्ध हालात में सिर में चोट लगने से मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने टेम्पो चालक पर छेड़खानी का विरोध करने पर सिर में रॉड मारकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को सड़क हादसा बता रही है, जबकि आरोपी ने परिजनों के सामने जुर्म भी कबूल लिया है, जिसका वीडियो भी है। देर रात तक परिजन थाने में जमा थे। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। एसपी संजीव सुमन का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह छात्रा का पिता बाइक से बेटी को दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित सिखैड़ा गांव के सामने छोड़ गया था। दोपहर 11 बजे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपने को टेम्पो चालक बताते हुए टेम्पो पलटने तथा आफरीन के गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती होने की बात कही। सूचना पर परिजन पहुंचे तो लड़की की मौत हो चुकी थी। 




परिजनों ने बताया कि जब उन्होने ऑटो चालक से हादसे की जगह तथा अन्य बात की जानकारी की तो वह बार-बार बात बदलने लगा। इस मामले में परिजनों ने ऑटो चालक पर छेड़छाड़ के विरोध पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को युवक ने पूछताछ के बाद छात्रा का बैग और मोबाइल बरामद करा दिए हैं। एसओ राहुल का कहना है कि मामला संदिग्ध है, सुबह हादसे की तहरीर दी गई थी।




गोरखपुर: गोरखपुर में एक लड़की ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली|बताया जा रहा है,' लड़कों की पिटाई से आहत होकर दी जान| पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा|गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र का मामला|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।