मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक डकैती की योजना बना रहे छह दबोचे, कई चोरी की वारदातों का भी खुलासा

बस्ती: बस्ती जिले की थाना छावनी पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक डकैती की योजना बना रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाईकिल (फर्जी नंबर प्लेट), 5390 रुपये कैश , एक…

बस्ती: ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक डकैती की योजना बना रहे छह दबोचे, कई चोरी की वारदातों का भी खुलासा
बस्ती: ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक डकैती की योजना बना रहे छह दबोचे, कई चोरी की वारदातों का भी खुलासा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले की थाना छावनी पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक डकैती की योजना बना रहे 6 लोगों को  गिरफ्तार किया| गिरफ्तार आरोपियों  के कब्जे से दो मोटरसाईकिल (फर्जी नंबर प्लेट), 5390 रुपये कैश , एक बैग, एक सफेद धातु का कड़ा, 4 मोबाइल फोन,  2 अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस 315 बोर , दो हाथ गोला बम, एक लाइटर पिस्टल, एक पंच बरामद हुआ है|



थाना छावनी पुलिस ने अभियुक्तों को छावनी थाना के ग्राम खतमसराय के दक्षिण NH-27 मुनियावा गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित बगीचे से गिरफ्तार किया । जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए| पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम राजाबाबू तिवारी पुत्र इन्द्र कुमार तिवारी, विकास तिवारी पुत्र जिलेदार तिवारी, विनोद कुमार पुत्र रामसहाय उर्फ मुन्नू, सलमान पुत्र लाल मोहम्मद| 



एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया,'' गोंडा जिले के थाना करनैलगंज के बिबियापुर गांव निवासी अभियुक्त राजा बाबू से जिन्दा कारतूस के साथ एक अवैध तमंचा, 1300 रुपया नगद बरामद हुआ तथा एक VIVO मोबाइल नीला रंग जिसपर कवर लगा बरामद हुआ |  गोण्डा जनपद के बिबियापुर गांव निवासी विकास तिवारी पुत्र जिलेदार तिवारी के पास से जिन्दा कारतूस के साथ एक तमंचा व एक नीले रंग का रियलमी मोबाइल बरामद हुआ | 



गोंडा जिले के थाना करनैलगंज के करनैलगंज निवासी सलमान पुत्र लालमोहम्मद से एक पिट्ठू लाल रंग बैग,  बैग से सुतली लपेटा हुआ दो हथगोला बम बरामद हुआ तथा जींस के पीछे के जेब से 840 रुपया तथा सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ |



जनपद बस्ती के थाना छावनी के गौरियानैन निवासी विनोद कुमार पुत्र रामसहाय उर्फ मुन्नू से एक लाइटर पिस्टल स्टील रंग की जिसपर CZ83CAL 7.65 BROWNING MADE IN CHINA अंकित तथा 1270 रुपया बरामद हुआ|  लाईटर पिस्टल रखने के सम्बन्ध में विनोद कुमार ने बताया कि यह असली पिस्टल की तरह दिखता है तथा झटका भी मारता है जिसको सटाकर दिखाकर लूट व चोरी करने में आसानी रहती है |



बस्ती के थाना छावनी के धुसैनिया गांव निवासी प्रिन्स शर्मा पुत्र मुनीजर शर्मा के कब्जे से जींस की पिछली जेब से 690 रुपया,   दाहिने जेब से मोटरसाइकिल की चेनस्पाकिट से बना हुआ पंच जिसकी लम्बाई सात अंगुल दातेदार तथा बायी जेब से एक सफेद धातु का कड़ा व एक सैमसं मोबाइल बरामद हुआ । थाना छावनी के टिकरिया निवासी कौशिक सिंह उर्फ छोटू पुत्र स्व0 इन्द्रबहादुर सिंह के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है|



भागने वाले अभियुक्तों का नाम पता पुछा गया तो सभी ने एक स्वर में बताये कि, एक का नाम विनीत बाल्मिकी उर्फ नेता पुत्र अज्ञात, ग्राम सुखापुरवा करनैलगंज थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा तथा दूसरे का नाम सार्थक सिंह पुत्र परमेश्वरी सिंह ग्राम छितुआपुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा है। 



एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, 'पल्सर काली रंग 150 सीसी व दूसरे वाहन सुपर स्प्लेंडर दोनों बाइकों पर कूट रचित नम्बर प्लेट लगे हुए थे जिनके चेचिस नम्बर से चेक करने पर लगे नम्बर प्लेटो के वाहन स्वामी से भिन्न वाहन स्वामी होना पाया गया|



पकड़े गये अभियुक्तों से पूछने पर बताये कि साहब पल्सर मोटरसाइकिल विनीत बाल्मिकी उर्फ नेता की है तथा सुपर स्पलेण्डर विकास तिवारी पुत्र जिलेदार तिवारी किसी से मांग कर लाया था|  हम लोग गाड़ियों का नम्बर प्लेट बदल देते हैं ताकि गाड़ी तथा हमलोग पकड़े न जा सकें|



 पकड़े गये लोगों से बारी बारी व एक साथ इन सब सामानों के साथ बागीचे में उपस्थिति का कारण पूछा गया तो सभी ने बताये कि साहब हम लोगो का एक दोस्त सार्थक सिंह जो यहां से भाग गया है,  जिसके मामा कौशिक सिंह उर्फ छोटू सिंह व विनोद कुमार जो दोनों यहीं के निवासी हैं|  ये दोनो लोग हम लोगो को लूट व डकैती डालने के लिए बुलाये थे|



अभियुक्तों ने आगे बताया, खतमसराय ग्राहक सेवा केन्द्र समूह चलाने वाली महिला व विक्रमजोत में स्थित बैंक आफ बड़ौदा बैंक लूटने की योजना हमलोग बागीचे में बैठ कर बना रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये| 



बरामद हथगोला बम के सम्बन्ध में सलमान से पूछा गया तो बताया कि यह बम सार्थक सिंह पुत्र परमेश्वरी सिंह लाता है|  इसको करनैलगंज स्टेशन पर वेन्डर का काम करने वाले पंडित तिवारी देता है| 


किनौना के पास नगराबदली गांव में घर में घुसकर चोरी

अभियुक्तों मे से अलग अलग कड़ाई से पूछताछ की गयी कि तुम लोग यहां पर और कौन कौन सी घटनाएं किये हो... तब राजा बाबू तिवारी ने बताया कि मै और विनोद कुमार साथ मिलकर रजवापुर से किनौना जाने वाले रास्ते पर नगराबदली गांव में एक घर के दरवाजे का कुन्डा खोलकर घर मे घुस गये तथा आलमारी का ताला तोड़कर 1 लाख 65 हजार रुपये निकाले थे तथा वहीं पर बक्से में रखा एक सिकड़ पाच अंगूठी गले का माला टप्स आदि तोड़कर ले गये थे|


रामजानकी तिराहा के पास हार्डवेयर की दुकान में चोरी

सलमान ने बताया कि मै तथा विकास, राजाबाबू व प्रिन्स मिलकर रात को छावनी कस्बा के पास रामजानकी तिराहा के पास से हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर 25000 रुपया नगद व कुछ मोबील का डब्बा चुरा लिये थे|


पचवस में चोरी

विकास तिवारी पुत्र जिलेदार तिवारी ने बताया कि मै और प्रिन्स शर्मा और सलमान एकसाथ मिलकर ग्राम पचवस से घर का ताला तोड़कर 20000 रुपया नगद और सोने चांदी के जेवरात चुराये |



हर्रैया में घर में घुसकर चोरी

विकास तिवारी ने बताया कि मै व प्रिन्स व विनोद मिलकर हर्रैया कस्बे में घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर 30000 रुपया नगद चुराये थे तथा आपस में बराबर बांट लिये थे |



सुकरौली चौधरी में दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी

 प्रिन्स शर्मा ने बताया कि मै सलमान व राजाबाबू पैकोलिया थाना के ग्राम सुकरौली चौधरी में दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी किये थे, जहां से हमलोगो को जेवर मिला था जिसको सलमान ले जाकर बेचा था जिससे जो पैसा मिला हम लोग बराबर बराबर बांट लिये|



अभियुक्तों ने बताया, साहब इन्ही चोरीयों से मिले हुए सामान को हमलोग राजाबाबू तिवारी को दे देते थे जो उन्हे बेच देता था|  उनसे जो पैसे मिलते है उससे हम लोग आपस में बराबर बांट लेते है तथा आगे की घटना में होने वाले औजार व हथियार तथा अपने भौतिक लाभ के लिए उपयोग के सामान खरीद लेते हैं|  साहब आप लोगो ने जो पैसे बरामद किये है, उन्ही चोरीयों से मिले सामान को बेचकर तथा नगद चोरी के पैसो को आपस बाटें थे... उसी का यह पैसा है जो बचा हुआ है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।