बस्ती: बस्ती जिले के गौर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान आज बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश मुन्नू यादव को लगी गोली । उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया । बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी का लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद की गई है| मुन्नू यादव के खिलाफ पहले से दर्ज थे तीन मुकदमे ।
पुलिस ने बताया कि,''मन्नू यादव पुत्र रुदल यादव द्वारा आज दिनांक 22.12.2021 को समय 01.00 बजे नवीन सब्जी मंडी के पास रेलवे क्रॉसिंग रोड पर पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त मन्नू यादव के बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है तथा थाना गौर पर नियुक्त हेड कांस्टेबल प्रमोद वर्मा को गोली छूकर निकल गयी।, जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी गौर ले जाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया।
पुलिस ने बताया कि,''पूछताछ में मुन्नू यादव द्वारा बताया गया कि ये लैपटॉप इयरफोन आधार कार्ड मोबाइल फोन रेडमी नोट 7 प्रो तथा 10,000 रूपया दिनांक 05/06.12.21 की रात को ग्राम हरनाडाबर थाना गौर से चोरी किया था जिसमे से 8000 / रूपया खर्च हो गया है । 2000 रूपया बचा है । तथा रेडमी 9I काले काले रंग का मोबाइल करीब 4-5 महीना पहले रेलवे स्टेशन गौर के सामने गुडलक मोबाइल शॉप से चोरी किया था।
वहां से और भी मोबाइल व सामान चोरी किया था । जिसको इधर उधर चलते फिरते राहगीरों में मैने औने पौने दामो में बेच दिया था जिनका नाम पता मुझे नहीं मालूम है तथा रियलमी X सफेद कलर का मोबाइल दिनांक 28/29.11.21 को ग्राम पिकौरा थाना क्षेत्र पैकोलिया से चोरी किया था। या कही और से चोरी किया था मुझे याद नही है परन्तु वहां से भी मैने एक मोबाइल चोरी किया था तथा रियलमी सी-1 काले रंग का मोबाइल भी हमने कही से चोरी किया था परन्तु याद नहीं है कि कहाँ से किया था ।
बस्ती पुलिस ने बताया कि,'' मोटर साइकिल के बावत पूछने पर बता रहा है कि काफी दिन पहले इसको फैजाबाद से चोरी किया था जिसका नम्बर प्लेट पलट दिया तथा चेचिस नम्बर कुछ अंक मिटा दिया हूँ ताकि पता न चल सके।
1. मन्नू यादव (उम्र 24 वर्ष) पुत्र रुदल यादव निवासी ग्राम दूरखंडवा पोस्ट दुदही थाना बिशुनपुरा जनपद कुशीनगर हाल पता कस्बा बभनान डिग्री कॉलेज के सामने थाना छपिया ,गोंडा