मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बलराम हत्याकांड का खुलासा: पति के साथ मिलकर बेटी ने बांके से काटकर कर दी थी पिता की नृशंस हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बलराम हत्याकांड का खुलासा हो गया है| बस्ती पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार| पत्नी और पति ने मिलकर कर दी बलिराम की हत्या। सम्पति को लेकर पत्नी ने पति और उसके…

बलराम हत्याकांड का खुलासा: पति के साथ मिलकर बेटी ने बांके से काटकर कर दी थी पिता की नृशंस हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
बलराम हत्याकांड का खुलासा: पति के साथ मिलकर बेटी ने बांके से काटकर कर दी थी पिता की नृशंस हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बलराम हत्याकांड का खुलासा हो गया है| बस्ती पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार| पत्नी और पति ने मिलकर कर दी बलिराम की हत्या। सम्पति को लेकर पत्नी ने पति और उसके मित्र के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या।



SHO सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने टीम के साथ खुलासा कर किया अभियुक्तो को गिरफ्तार। पुलिस ने एक महिला समेत सहित 3 को किया गिरफ्तार ।धारा 34, 302, 201,120(B) IPC के तहत दर्ज था मुकदमा। पुलिस ने अभियुक्त अरविन्द निषाद उर्फ सुदामा उर्फ छोटू, राहुल निषाद और 1 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।



पुलिस ने अभियुक्तो के पास से 1 आला कत्ल बाका व सिमकार्ड ,मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त, शर्ट खून लगा हुआ किया बरामद। 22 जून को बलिराम की मोटरसाइकिल पर मिली था लाश। पुलिस ने बताया,''वांछित 2 अभियुक्तों व 1 महिला अभियुक्ता को दबौली चौराहे से आज करीब 05:00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रव???ना किया गया।




22 जून को पतिराम पुत्र रामहित (निवासी ग्राम करौता उर्फ करनपुर )द्वारा थाना सोनहा जनपद बस्ती पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे भाई बलराम निषाद के पास मात्र एक लड़की (रेनू) है जिसकी शादी 30 नवम्बर 2020 को अरविन्द निषाद पुत्र रामगोपाल (निवासी ग्राम पठान टोला थाना पुरानी बस्ती) के साथ हुई थी। 




दिनांक 21.06.2021 को बलिराम के ससुराल में बलिराम के साले के लड़की की शादी थी जिसमें दो-तीन दिन पहले से मेरे भाई की पत्नी गयी थी तथा मेरा भाई बलिराम व उसका दामाद अरविन्द निषाद तथा भाई की लड़की (बेटी रेनू) भी गयी थी और वहाँ मै भी शादी मे गया था जहाँ से करीब 21.00 बजे रात्रि को निमत्रंण देकर घर वापस चला आया। लड़की के जयमाल के समय रात्रि करीब 01.00 बजे तक मेरा भाई शादी मे मौजूद थे जो कि उसके बाद अपनी मोटर साइकिल जो कन्हैया के नाम से है जिसका गाड़ी नं0 UP 51 AZ 4616 से घर वापस आ रहे थे। दिनांक 22.06.2021 को सुबह करीब 06.00 बजे मेरे भाई बलिराम के मरने की सूचना मिली तो हम लोग भानपुर से रुधौली जाने वाले रोड पर ग्राम खैरा पुलिया के पास गये तो देखे कि मेरा भाई मोटर साइकिल पर मृत अवस्था मे था जिसके सर मे चोट लगी थी ।जिसके सम्बन्ध में थाना सोनहा जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 137/2021 धारा 302 IPC पंजीकृत किया गया था|





पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका पता चलने के बाद मृतक के भाई ने बलराम के दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में मृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि दामाद ने संपत्ति की लालच में ससुराल से लौटते समय पीछे से किसी भारी चीज से वार करके बलराम को मौत के घाट उतार दिया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया था कि तहरीर के आधार पर अरविंद निषाद निवासी पठान टोला, थाना पुरानी बस्ती के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



घटना वाले दिन अरविंद को भी असुरैना गांव में बलराम निषाद की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में रहना था। वह समारोह में नहीं था। जबकि सुबह उसे असुरैना गांव में ही देखा गया था। 




सोमवार की रात ससुराल असुरैना में साले शिवनरायन की बेटी के शादी समारोह में शामिल होकर करनपुर अपने घर लौट रहे बलराम निषाद का भानपुर-रूधौली मार्ग पर खैरा पुलिया के निकट बाइक पर पड़ा शव पाया गया था। सिर में गंभीर चोट के निशान भी मिले थे। मंगलवार सुबह इस बात की सूचना परिवार के लोगों ने सोनहा पुलिस को देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की थी। इस शादी समारोह में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बलराम की पत्नी सरोज, बेटी रेनू और दामाद अरविंद भी गए थे।





गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. अरविन्द निषाद उर्फ सुदामा उर्फ छोटू पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम पठान टोला थाना पुरानी

2. राहुल निषाद पुत्र इन्द्रदेव निषाद निवासी ग्राम पठान टोला थाना पुरानी बस्ती 

3. एक महिला अभियुक्ता निवासी ग्राम पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।