मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुकदमा उठा लेने की धमकी देकर मारा पीटा, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती: महुली थाना क्षेत्र के मुरादपुर जनपद संतकबीर नगर निवासी घनश्याम पुत्र स्वर्गीय रामदास ने पुलिस अधीक्षक के साथ ही मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में कहा गया है…

मुकदमा उठा लेने की धमकी देकर मारा पीटा, एसपी से लगाया न्याय की गुहार
मुकदमा उठा लेने की धमकी देकर मारा पीटा, एसपी से लगाया न्याय की गुहार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  महुली थाना क्षेत्र के मुरादपुर जनपद संतकबीर नगर निवासी घनश्याम पुत्र स्वर्गीय रामदास ने पुलिस अधीक्षक के साथ ही मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में कहा गया है कि दबंगों ने उन्हें लालगंज थाना क्षेत्र के महसो चौराहे के पास मुकदमा उठाने की धमकी देकर उन्हें और उनके बेटे आदेश को मारा पीटा। कहा अपने समधी से कहो मुकदमा उठवा लें वरना अंजाम बुरा होगा।



भेजे पत्र में घनश्याम ने कहा है कि उसने अपनी लड़की की शादी ग्राम डिलिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती निवासी रामनाथ पुत्र रामवृन्द से की है।  वे  अपने लड़के आदेश के साथ पंचमी का सामान देने एक टेम्पो बुक कराकर अपनी लड़की के यहाँ गत  12 अगस्त को गये थे।  सामान देकर उसी दिन अपने लड़के के साथ वापस घर जा रहा था कि  महसो चौराहे  के आगे लगभग  6 बजे  पीछे से चार मोटर साईकिल पर सवार हाथ में हाकी डंडा लिए अभियुक्त गण विजय यादव, शुभम यादव, अजय यादव पुत्रगण रामदौड व पुत्र राम अधीन एवं आदर्श यादव रवि यादव पुत्रगण रामजीत एवं उनके साथ दो अन्य व्यक्ति नाम व पता अज्ञात टेम्पो रोककर माँ बहन की मही भद्दी गालिया देते हुए कहा की अपने समधी से कह दो की मुकदमा उठा ले । उसने कहा मुकदमे की जानकारी उसे नहीं हैे, इतना कहते ही उक्त लोग लाठी डंडे से मारने पीटने लगे और आदर्श यादव ने चाकू निकालकर उसके लड़के आदेश को जो उसके हाथ पर लगा । लड़के का हाथ कट गया मौके । उसने पुलिस चौकी महसो जाकर  घटना की सूचना दिया चौकी पर से 112 नंबर पुलिस लड़के आदेश को अपने साथ एवं उपरोक्त मुल्जिमान में से तीन लोगों को थाना कोतवाली लेकर चली गयी ।



 उसके  दामाद एवं दामाद के छोटे भाई को फोन द्वारा कोतवाली बुला लिया किन्तु अभियुक्तों के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं किया गया और न ही उसके लड़के का डाक्टरी परीक्षण ही कराया गया । पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। अभियुक्त कोई और हरकत कर सकते हैं। उसने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।