रायबरेली: तीन माह से मानदेय न मिलने पर रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन
रायबरेली: रायबरेली रेलवे स्टेशन पर आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब दर्जनों की संख्या में स्टेशन परिसर में जमा होकर सफाई कर्मी धरना प्रदर्शन करने लगे। सफाई कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें ती…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
रायबरेली: तीन माह से मानदेय न मिलने पर रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली रेलवे स्टेशन पर आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब दर्जनों की संख्या में स्टेशन परिसर में जमा होकर सफाई कर्मी धरना प्रदर्शन करने लगे। सफाई कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें तीन माह से वेतन नही दिया गया और अगर वो जब तक हमे वेतन नही देंगे हम काम बंद रखेंगे।फिलहाल रेलवे प्रशासन मामले का हल निकालने में जुटा हुआ है।
बताते चले कि रायबरेली रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आउट सोर्सिंग के जरिये सफाई व्यवस्था का काम कराया जाता है।आज अचानक से दर्जनों की संख्या में स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मी वंहा जमा हो गए और धरना प्रदर्शन करने लगे । ये देख स्टेशन पर मौजूद जिम्मेदारों के हाथ पांव फूल गए।
उन्होंने सफाई कर्मियों को समझाना चाहा लेकिन वो अपनी मांग पर अड़े रहे। सफाई कर्मी बीते तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज है। उनका कहना है कि ठेकेदार आज कल कह कर टरका रहा है आज मजबूरी में हमे काम बंद करना पड़ा जब तक हमे वेतन नही मिल जाता हम काम नही करेंगे। सफाई कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मानदेय देने की मांग की है।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।