मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत बंद: बस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा पुलिस लाइन

बस्ती: केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यानी चार घंटे का सांकेतिक बंद…

भारत बंद: बस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा पुलिस लाइन
भारत बंद: बस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा पुलिस लाइन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यानी चार घंटे का सांकेतिक बंद बुलाया है|



तमाम राजनीतिक दलों ने सुबह आठ बजे से ही बंद के तहत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। केंद्र के हालिया कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों के आज राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान को कुछ मजदूर संघों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है| हालांकि किसान नेताओं ने कहा है कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिये बाध्य नहीं किया जाएगा|



उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ‘किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया।




कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा ,''नजरबंद होने के बाद भी किसी तरह निकलकर देशव्यापी किसानों के भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने के सभी से अपील करते बस्ती कांग्रेस पदाधिकारियों एवम कार्यकताओ सहित पुलिस प्रसासन ने कंपनी बाग पर जबरन गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।