बस्ती: केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यानी चार घंटे का सांकेतिक बंद बुलाया है |तमाम राजनीतिक दलों ने सुबह आठ बजे से ही बंद के तहत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा किसान यूनियनें भी किसानों के साथ हैं।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ‘किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन उतरे पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव और 4 पूर्व MLA सहित कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|
पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विपिन शुक्ला, पूर्व विधायक राम ललित, पूर्व विधायक जीतेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी पूर्व विधायक दुधराम भी हुए गिरफ्तार ।
पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह,राजाराम यादव, बृजेश मिश्रा, कविंद्र अतुल चौधरी, विजय विक्रम आर्या, अरविन्द सोनकर हुए गिरफ्तार।नेताओ को गिरफ्तार करने के बाद भेजा पुलिस लाइन।
पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा,''लाठीचार्ज में हमारे तमाम कार्यकर्ता हुए है घायल| शांति पूर्व बंदी की अपील करते समय हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज|