मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“...आधारकार्ड मांग कर जारी है ठगी का खेल”, बीजेपी नेता संजय प्रताप ने सीएम योगी से की खाद्यान्न माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

―खाद्यान्न माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग―संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर दी जानकारीबस्ती: रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सरकारी क…

“...आधारकार्ड मांग कर जारी है ठगी का खेल”, बीजेपी नेता संजय प्रताप ने सीएम योगी से की खाद्यान्न माफियाओं पर कार्रवाई की मांग
“...आधारकार्ड मांग कर जारी है ठगी का खेल”, बीजेपी नेता संजय प्रताप ने सीएम योगी से की खाद्यान्न माफियाओं पर कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

खाद्यान्न माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर दी जानकारी

बस्ती:  रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सरकारी क्रय केन्द्रो पर किये गये फर्जी खरीद के मामलों की उच्च स्तरीय कराने का आग्रह किया है।


पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली के तहसील रुधौली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम सभा मुगरहा, पुरैना, मैनी, पैड़ा आदि गांव के आम जनमानस द्वारा संज्ञान में लाया गया कि ग्राम मुगरहा के श्रीमती अफजल पत्नी अकबर के द्वारा कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, बस्ती के नोटिस पत्रांक संख्या 2023 के द्वारा आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ कार्यालय पत्र संख्या 2718 परिवार कल्याण योजना 2022 दिनांक 10/05/2024 के द्वारा प्रचलित राशन कार्डों की एन.आई.सी. से प्राप्त सूची उपलब्ध कराया गया । 


इस क्रम में गरीब जनता के राशन कार्ड को निरस्त किया जा रहा है, जिसकी नोटिस जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा भेजा जा चुका है। सूत्रो द्वारा यह जानकारी हुई है, कि खाद्य माफियाओं द्वारा क्रय केन्द्रो की जिम्मेदार एवं मिलर की मिलीभगत से ग्रामीणो का आधार कार्ड मांगकर तहसील प्रशासन, लेखपाल कानूनगो आदि के द्वारा जिनके नाम से जिनके पास एक एकड़ से भी कम जमीन है उनके नाम से पांच एकड़ से अधिक फर्जी खतौनी बनाकर तहसील प्रशासन द्वारा प्रमाणित कर खाद्यान माफियाओं, क्रय केन्द्रो, मिलरो द्वारा फर्जीवाड़ा करके खाद्य विभाग को खरीद का डाटा उपलब्ध कराया गया है। खाद्यान माफियाओं द्वारा आधार कार्ड,  धारको के घर जाकर उनके खातो में आया हुये पैसे को गलत खाता बताकर सही करने के बहाने अंगूठा और ओटीपी मांगकर पैसा निकाल लिया गया है।


पूर्व विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया  कि तहसील प्रशासन एवं (खाद्य एवं रसद विभाग) जिला सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, बस्ती द्वारा निर्धारित क्रय केन्द्रो के जिम्मेदारो एवं खाद्यान्न माफियाओं की मिली भगत से गरीब जनता के आधार कार्ड पर भुगतान कर उनसे पैसा निकाल लिये जाने के मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कराया जाय।  गरीबों के जीविकोपार्जन हेतु सरकार द्वारा जो राशन  दिया जा रहा है ....वह निरस्त हो रहा है और गरीब परिवार भुखमरी के कागार पर है। ऐसे में जांच कराकर जितने आधार कार्डों पर खरीद क्रय केन्द्रो द्वारा भुगतान किया गया है उनके खिलाफ कार्यवाही हो।





रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।