नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने आरोप लगाया फिल्म उद्योग को बदनाम करने की कथित साजिश हैं|
वहीँ अब बस्ती से BJP सांसद हरीश द्विवेदी ने राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर निशाना साधा है| जया बच्चन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि,'' महीनो से बच्चन परिवार की चुप्पी का कारण स्पष्ट हो गया| राज्यसभा में जया बच्चन के दिए गए बयान पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि, श्रीमती जया बच्चन के बयान ने महीनो से बच्चन परिवार की चुप्पी का कारण स्पष्ट कर दिया ।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में निकले बॉलीवुड ड्रग एंगल को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जया बच्चन ने उन अभिनेताओं को फटकार लगाई, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को 'गटर' कहा है|जया बच्चन ने कहा, "जिन लोगों ने उद्योग के जरिए नाम कमाया है, उन्होंने इसे एक नाली (गटर) कहा है। मैं पूरी तरह से असहमत हूं। मैं इनसे खुद को अलग करती हूं। मुझे उम्मीद है सरकार ऐसा करने वालों को रोकेगी।
BJP सांसद रवि किशन पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि,'ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|
समाजवार्टी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि,''जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें| मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|
फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में सोमवार को ड्रग्स का मुद्दा उठाया। मानसून सत्र में कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को ड्रग्स की लत लग चुकी है। रवि किशन ने सुशांत सिंह केस में ड्रग एंगल की छानबीन कर रहीं एनसीबी की तारीफ की। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि, "पाकिस्तान और चीन से देश में ड्रग्स की बड़े पैमाने पर सप्लाई होती है। देश में पंजाब और नेपाल के रास्ते ड्रग्स का खेल चल रहा है, जिसके कारण देश के युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं।"