बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया| एक-दूसरे ने लोगों पर धारदार हथियार और लाठियों से हमला किया | इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन भर लोग घायल हैं| दूसरे पक्ष के 4-5 लोग घायल हैं| खूनी संघर्ष में दबंगो द्वारा धारदार हथियार से एक युवक की नाक भी काट दी गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई| सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| दबंगो द्वारा पुलिस के सामने भी धारदार हथियार से भी हमले करने का आरोप है। बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गाव का पूरा मामला हैं।
आपको बता दें ,''जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गाव में काफी दिनों से जमीन कब्जा का विवाद चल रहा था| इसी मामले को लेकर शनिवार देर रात 10 बजे दोनों पक्षों के बीच कुछ कहासुनी हो गई| ये बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया|
खूनी संघर्ष के दौरान चले धारदार हथियार और लाठी डंडे। इस दौरान एक युवक की नाक काट दी गई। एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमे से दो की हालत नाजुक हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
घायलों का आरोप पूर्व में भी शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर देर रात विवाद और बढ़ गया| मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई| मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं|