Rampur Lok Sabha Bypolls: रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा को हरा दिया है| भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा को 42,192 मतों के अंतर से हराया|
रामपुर लोकसभा उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा,';इसे न चुनाव कह सकते हैं न चुनावी नतीजे आना कह सकते हैं। 900 वोट के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 6 वोट डाले गए और 500 के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 1 वोट डाला गया... जिस तरह से वोट डाले गए, हम अपने प्रत्याशी की जीत मानते हैं|
""""इसे न चुनाव कह सकते हैं न चुनावी नतीजे आना कह सकते हैं। 900 वोट के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 6 वोट डाले गए और 500 के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 1 वोट डाला गया...| जिस तरह से खेल हुआ , हम अपने प्रत्याशी की जीत मानते हैं"""
लोकसभा उपचुनाव पर रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा ने कहा, 'रामपुर में चुनावों को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। जहां 600 मतदान डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए। लोग चुनाव के लिए इतने उदासीन नहीं हैं|