नई दिल्ली: त्रिपुरा में विधानसभा की 4 सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे घोषित हो गए| त्रिपुरा विधानसभा उप-चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को एक सीट पर सफलता मिली है|
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा बारदोली सीट उपचुनाव जीत गए| माणिक साहा को CM के पद पर बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी था| उन्होंने उप-चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 6 हजार मतो से हराया है|
टाउन बारदोली से कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष 11077 वोट के साथ दूसरे और फॉरवर्ड ब्लॉक के रघुनाथ सरकार तीसरे स्थान पर रहे| अगरतला उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन जीते|
15 मई, 2022 को माणिक साहा ने ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी| तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्वब देव ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव जीतने के बाद नियमों के मुताबिक अब उन्हें राज्यसभा की सांसदी से इस्तीफा देना होगा।
जुबराजनगर उप-चुनाव में भाजपा के मालिना देबनाथ ने 4,572 वोटों के अंतर से सीपीआईएम के शैलेंद्र चंद्र नाथ को हराया। वहीं सूरमा सीट पर भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दास ने निर्दल प्रत्याशी बाबूराम सतनामी से 4,583 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है|