मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Basti News: नौकरी का लालच देकर बेटी के अपहरण के मामले में मां ने लगाई न्याय की गुहार, BMP ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

बस्ती: बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि पैकोलिया थाना क्…

Basti News: नौकरी का लालच देकर बेटी के अपहरण के मामले में मां ने लगाई न्याय की गुहार, BMP ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Basti News: नौकरी का लालच देकर बेटी के अपहरण के मामले में मां ने लगाई न्याय की गुहार, BMP ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन  उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र की पिपरा काजी निवासिनी दलित महिला केवलपती पत्नी स्वर्गीय विन्देश्वरी की बेटी मेनिका को न्याय दिलाने के साथ ही दोषियों को गिरफ्तार कराया जाय।



ज्ञापन देने के बाद बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना ने बताया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र की पिपरा काजी की केवलपती पत्नी स्वर्गीय विन्देश्वरी की 18 वर्षीया पुत्री गत 23 अगस्त को रूपया निकालने गांव की ही गुडिया पुत्री शोभा देवी पत्नी अवधेश गिरी व उसकी मौसी साक्षी के साथ बेलघाट बाजार पैसा निकालने गई थी। जब वह नहीं लौटी तो केवलपती ने शोभा देवी से पूंछा तो उसने कहा कि तुम्हारी बेटी एक हप्ते में  लौट आयेगी। बाद में उसन केवलपती सेे उसकी बेटी मेनका से बात कराया तो उसने कहा कि उस पर गलत काम के लिये दबाव बनाया जा रहा है और उसका अपहरण कर लिया गया है।



 मेनिका के अनुसार, नौकरी का लालच देकर गुडिया व उसकी मौसी साक्षी उसे गुड़गांव ले गई और उसे बेच देने की बात होने लगी। गुडिया ने मेनिका पर अपने मामा शेषनाथ से शादी करने का दबाव बनाया, किसी तरह से वह ,गुडिया और साक्षी के चंगुल से भागकर अपने घर पिपरा काजी पहुंच गई। अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद शोभा देवी, गुडिया, साक्षी और अवधेश गिरी को गिरफ्तार नहीं किया है।  बहुजन मुक्ति पार्टी ने मांग किया कि दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाय।



ज्ञापन देने वालों में हृदय गौतम, राम सुमेर यादव, कृपाशंकर चौधरी, ठाकुर प्रेम नन्दबंशी, रेशमा देवी, मेनिका, केवलपती, पवन कुमार, दिनेश कुमार, मंगरू आदि शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।