मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

क्या विवियन सच में 'चुगलखोर आंटी'? एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने बिग बॉस में उठाए सवाल, चाहत पांडेय को बताया मजबूत खिलाड़ी!

बिग बॉस 18 में इस बार खूब हंगामा और तकरार देखने को मिल रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने हाल ही में शो में हो रही घटनाओं पर अपनी राय व्यक्त की और एक बड़ा बयान दिया है। शुभी ने सीधे तौर पर विवियन…

क्या विवियन सच में 'चुगलखोर आंटी'? एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने बिग बॉस में उठाए सवाल, चाहत पांडेय को बताया मजबूत खिलाड़ी!
क्या विवियन सच में 'चुगलखोर आंटी'? एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने बिग बॉस में उठाए सवाल, चाहत पांडेय को बताया मजबूत खिलाड़ी! | फ़ोटो: TVL News

बिग बॉस 18 में इस बार खूब हंगामा और तकरार देखने को मिल रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने हाल ही में शो में हो रही घटनाओं पर अपनी राय व्यक्त की और एक बड़ा बयान दिया है। शुभी ने सीधे तौर पर विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा को निशाने पर लेते हुए उन्हें "चुगलखोर आंटी" तक कह दिया!


शुभी शर्मा ने कहा, "मैं काफी समय से बिग बॉस देखती आ रही हूं, लेकिन इस समय का जो सीजन है, वह बहुत ज्यादा निराशाजनक है। चाहत मेरी अच्छी दोस्त है और जब मैं यह सीजन देखती हूं, तो साफ नजर आता है कि विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा जानबूझकर पहले दिन से ही उसे टारगेट कर रहे हैं। एक लड़की को हर तरह से परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।"


शुभी ने चाहत पांडेय को एक मजबूत खिलाड़ी बताते हुए कहा, "चाहत जिस तरह से खुद को संभाल रही हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। हर किसी के लिए बिग बॉस के घर में टिके रहना आसान नहीं है, लेकिन चाहत हर चुनौती का सामना कर रही हैं। विवियन का हर इल्जाम झेलने के बाद भी चाहत ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है।"


शुभी का यह बयान आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है, और सोशल मीडिया पर लोग इस विवाद को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं।


*बिग बॉस 18 में रवि किशन का जलवा, 'दैया रे दैया विद रवि भैया' में नजर आए भोजपुरी स्टार*


बिग बॉस 18 में एक और धमाकेदार एंट्री हुई है। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि किशन ने एक खास सेगमेंट "दैया रे दैया विद रवि भैया" की शुरुआत की है। सलमान खान की जगह रवि किशन हर रविवार को घरवालों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। 3 नवंबर को इस सेगमेंट की पहली कड़ी में रवि किशन ने घरवालों के साथ बातचीत की, कुछ मजेदार टास्क भी करवाए, और शो में एक नया जोश लेकर आए।


रवि किशन ने कहा, "इस घर से कुछ लोग चमक-दमक लेकर जाते हैं और कुछ जीवन भर सफाई देते रह जाते हैं। मेरा एक फेमस डायलॉग है - जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा। अब देखना होगा कि किसकी जिंदगी झंड होती है और कौन फालतू का घमंड लेकर घूमता है।"


अब देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद और रवि किशन की मौजूदगी से बिग बॉस के घर में और कौन-कौन से नए ट्विस्ट आते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।