बस्ती: ओम प्रकाश व ओम प्रकाश उपाध्याय के बीच उलझा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय
-प्रतिमाह सरकार को लग रहा कई लाख का चूना-शिक्षक द्वारा जन्मतिथि में हेराफेरी करके मास्टर की नौकरी हथियाने का आरोपबस्ती: बेसिक शिक्षा मे शिक्षकों के धड़पकड़ की प्रक्रिया निरन्तर जारी है परन्तु विभाग क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: ओम प्रकाश व ओम प्रकाश उपाध्याय के बीच उलझा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
-प्रतिमाह सरकार को लग रहा कई लाख का चूना
-शिक्षक द्वारा जन्मतिथि में हेराफेरी करके मास्टर की नौकरी हथियाने का आरोप
बस्ती: बेसिक शिक्षा मे शिक्षकों के धड़पकड़ की प्रक्रिया निरन्तर जारी है परन्तु विभाग के अन्तिम पायदान तक फैला फर्जीबाड़ा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है । फर्जीबाड़ा का एक नया मामला विकास खण्ड कप्तानगंज में सामने आया है जहाँ पर कमलेश कुमार पुत्र राम मिलन निवासी सेंठा , वि०क्षे० - कप्तानंगज ने उच्च अधिकारियो को शिकायती पत्र भेजकर सम्बन्धित अध्यापक की सेवा समाप्ति करने की मॉग किया है ।
शिकायती पत्र में आगे कमलेश कुमार ने लिखा है कि उनके ही गाँव सेंठा के निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय पुत्र शिवपूजन ने जन्मतिथि बदलकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हाथिया लिया है और प्रतिमाह सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहा है ।
शिकायती पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि उक्त आरोपी शिक्षक वर्ष 1974- 75 में इण्टरमीडियट परीक्षा किसान इण्टर कालेज मरहा कट्या - बस्ती से उत्तीर्ण किया है और उसमें जन्मतिथि 12 जुलाई 1956 है फिर उसी आरोपी शिक्षक ने जन्म तिथि बदलते हुए अपनी जन्म तिथि 01 जुलाई 1964 करते हुए पुनः नेशनल इण्टर कालेज हर्रैया से वर्ष 1982 में हाई स्कूल उत्तीर्ण किया है और इसी कागजात के आधार पर नौकरी हाथियाकर विभाग को प्रतिमाह लाखों रुपये से ऊपर का चूना लगा रहा है । राजस्व की प्रतिमाह होने वाली क्षति से निजात हेतु जनहित में नियुक्ति निरस्त करने की माँग किया है ।
रिपोर्ट-करमचंद यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।