मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर नीलगाय से टकराकर पलटी कार, 3 की मौत, 4 गंभीर

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में NH-28 पर शुक्रवार/शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ हाईवे पर दुधोरा पेट्रोल पंप के पास एक महिन्द्रा एक्सयूवी कार का एक्सीडेंट हो गया है|…

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर नीलगाय से टकराकर पलटी कार, 3 की मौत, 4 गंभीर
बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर नीलगाय से टकराकर पलटी कार, 3 की मौत, 4 गंभीर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  यूपी के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में NH-28 पर शुक्रवार/शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ हाईवे पर दुधोरा पेट्रोल पंप के पास एक महिन्द्रा एक्सयूवी कार का एक्सीडेंट हो गया है| इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  सूचना पर मौके पर कप्तानगंज पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 



घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम के पास आज तड़के करीब 2:45 बजे हुई है|  7 लोग कार में सवार होकर गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। अभी ये लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे। तभी कार के सामने एक नीलगाय आ गई। कार नीलगाय से टकराने के बाद पलटकर दूसरी लेन में ढाबे की दीवार से टकरा गई। 



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ये सभी लोग गोरखपुर में एक फाइनेंसर कंपनी में काम करते थे।



सड़क हादसे के संबंध में कलवारी क्षेत्राधिकारी ने बताया, कप्तानगंज थाना क्षेत्र देर में आज रात करीब 02:45 बजे एक एक्सयूवी कार जिसमें सात लोग सवार थे, गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे, अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से दुर्घटना हो गई। जिसमें से 30 वर्षीय धीरज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी संगम विहार कॉलोनी, लखनऊ (मूल रूप से बक्सर बिहार के रहने वाले हैं) की मौके पर ही मौत हो गई|



शेष 6 घायलों को अस्पताल भेजा गया| जिसमें से 27 वर्षीय सोनू चौधरी पुत्र रमेश चौधरी निवासी जमुनी वर्मा, कप्तानगंज, कुशीनगर और 29 वर्षीय दिलीप कुशवाहा पुत्र रामजी निवासी देहन्दुल, थाना बरेसर, गाजीपुर की मौत हो गई| जो अन्य ( 25 वर्षीय रामनरायन पुत्र राम सुभग निवासी खजनी, गोरखपुर; 26 वर्षीय रामकिशोर पुत्र रामउग्रह निवासी खजनी, गोरखपुर; 27 वर्षीय पवन पटेल पुत्र शिव प्रसाद निवासी देहन्दुल, गाजीपुर और 29 वर्षीय नीरज पटेल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी छाटीराम, महाराजगंज) घायल है, उनका उपचार किया जा रहा है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।