मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में सड़क हादसे में 5 की मौत: हाईवे पर खड़े कंटेनर में 'घुसी' कार, पति-पत्नी, मां और दो बच्चों की मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में हाईवे (NH-28) पर भीषण हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार जल निगम के अवर अभि…

बस्ती में सड़क हादसे में 5 की मौत: हाईवे पर खड़े कंटेनर में 'घुसी' कार, पति-पत्नी, मां और दो बच्चों की मौत
बस्ती में सड़क हादसे में 5 की मौत: हाईवे पर खड़े कंटेनर में 'घुसी' कार, पति-पत्नी, मां और दो बच्चों की मौत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में हाईवे (NH-28) पर भीषण हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार जल निगम के अवर अभियंता विनोद कुमार , उनकी मां सरस्वती देवी, पत्नी नीलम, बेटी श्रेया और बेटे यथार्थ समेत पांच लोगों की हुई मौत। यह हादसा रविवार रात 8 बजे (23 अक्टूबर, 2022 को) मुंडेरवा के खजौला के पास हुआ|



विनोद कुमार संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के हरपुर ढोढ़ई गांव के रहने वाले थे। वह लखनऊ में जल निगम में AE के पद पर तैनात थे।  रविवार को 42 वर्षीय विनोद कुमार, अपनी मां सरस्वती देवी,, पत्नी नीलम, बेटी श्रेया और बेटे यथार्थ के साथ ब्रेजा कार में सवार होकर खनऊ से दीवाली मनाने संतकबीरनगर जा रहे थे।



वह अभी मुंडेरवा थाना के खजौला पुलिस चौकी के पास में पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े कंटेनर में जा घुसी| और उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि सभी लोग कार में बुरी तरह से फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को कंटेनर से निकाला गया। गैस कटर से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला और फिर पांचों  शवों पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना दी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।